Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Abhishek Chaudhary Appointed Rajasthan Youth Congress President, Anil Chopra Named Senior Vice-President

अभिषेक चौधरी बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

Fri, 06 Nov 2026 09:00 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 06 Nov 2026 09:00 AM IST
सार

राजस्थान युवा कांग्रेस को अभिषेक चौधरी के रूप में नया प्रदेशाध्यक्ष मिला है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले अभिषेक को यह जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Abhishek Chaudhary Appointed Rajasthan Youth Congress President, Anil Chopra Named Senior Vice-President
अशोक गहलोत से मिलते हुए अभिषेक चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान युवा कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले अभिषेक चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे अनिल चोपड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार परसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस बार संगठन में किसी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि इस बार प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। चुनाव में मिले वोटों के आधार पर ही नियुक्तियां कर दी गईं। इससे पहले युवा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चयन से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी उम्मीदवारों का वन-टू-वन साक्षात्कार लेते थे। इस प्रक्रिया में राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा सहित अन्य नेता शामिल होते रहे हैं।

विज्ञापन

अभिषेक और अनिल के बीच 69 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर

युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए गए थे। इसमें अभिषेक चौधरी छह लाख 15 हजार 57 वोट हासिल कर पहले स्थान पर रहे थे। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा पांच लाख 45 हजार 638 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच 69 हजार 419 वोटों का अंतर था। तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार परसवाल को एक लाख 95 हजार 30 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। चुनाव परिणाम आने के बाद अब उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


यह भी पढें- पाली: दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत, डॉक्टर और संविदाकर्मी पर एसीबी ने दर्ज किया केस

गहलोत और डोटासरा ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देंगे और युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का काम करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अभिषेक चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिषेक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस युवाओं के हक, रोजगार और बेहतर भविष्य की आवाज को मजबूती से उठाएगी। डोटासरा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चोपड़ा, उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल और सभी डेलीगेट्स को भी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed