सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   AGTF Arrests Fugitive Gang Member Linked to Punjab Gangster Zeeshan Akhtar from Bandikui

Crime: पंजाब गैंग से जुड़े फरार चंदू शर्मा को AGTF ने दौसा से पकड़ा, रंगदारी और फायरिंग मामले का है आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/दौसा Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: राजस्थान एजीटीएफ ने पंजाब के नकोदर में रंगदारी और फायरिंग मामले के फरार आरोपी चंद्रप्रकाश शर्मा उर्फ चंदू शर्मा को बांदीकुई से गिरफ्तार किया। आरोपी ठिकाने बदलता रहा। कार्रवाई के बाद उसे जांच हेतु पंजाब पुलिस को सौंपा गया।

AGTF Arrests Fugitive Gang Member Linked to Punjab Gangster Zeeshan Akhtar from Bandikui
फरार चल रहा आरोपी चंद्रप्रकाश शर्मा उर्फ चंदू शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने पंजाब में रंगदारी और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंद्रप्रकाश शर्मा उर्फ चंदू शर्मा को दौसा जिले के बांदीकुई से गिरफ्तार किया है। आरोपी स्थानीय निवासी है और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

Trending Videos


एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में फरार अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान विशेष टीम को सूचना मिली कि पंजाब के नकोदर में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने और उसके कार्यालय पर फायरिंग करने वाला आरोपी राजस्थान में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को नकोदर स्थित एक व्यापारी के ऑफिस ‘बक्शी ट्रेवल्स’ पर गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। व्यापारी द्वारा रंगदारी देने से इनकार करने पर यह हमला किया गया था। इस मामले में पंजाब पुलिस पहले ही तीन आरोपियों दीपक, अंकित कुमार और हरिजंदर गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है। 3 फरवरी को नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की घटना में अंकित और हरिजंदर घायल भी हुए थे, जबकि चंद्रप्रकाश मौके से फरार हो गया था।

पढ़ें- Rajasthan News: आरटीओ और ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी

फरारी के दौरान आरोपी जयपुर, दौसा, पारासर धाम और लालसोट सहित कई इलाकों में छिपता रहा। एजीटीएफ पिछले एक महीने से उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक सुनील जांगिड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी इनपुट और आसूचना के आधार पर टीम ने बांदीकुई में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन हाल ही में वह कुख्यात गैंगस्टर जीशान अख्तर के गिरोह से जुड़ा था।

बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर विदेश में रहकर अपने नेटवर्क के जरिए भारत में रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में गैंग के नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed