सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Heat Intensifies in Rajasthan, Temperatures Likely Rise Next 4-5 Days

Rajasthan Temperature News: तपने लगी धोरों की धरती; 4-5 दिन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 13 Apr 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Temperature News:राजस्थान में आंधी-बारिश थमने के बाद मौसम शुष्क हो गया है। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अगले 4-5 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़कर कई जगह 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। फिलहाल हीटवेव की संभावना नहीं है।

Heat Intensifies in Rajasthan, Temperatures Likely Rise Next 4-5 Days
जयपुर परकोटा- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan Temperature News: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमते ही अब गर्मी ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। रविवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Trending Videos

राज्य के पश्चिमी जिलों के साथ-साथ पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के 12 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहा। बीकानेर और जोधपुर संभाग में सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे शाम तक गर्मी का असर बना रहा। रविवार को सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।

यह भी पढें- Crime: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, फिर महिला को बंधक बनाकर लूट लिए लाखों के जेवर और नकदी; जैसलमेर में अलर्ट

अन्य प्रमुख शहरों में चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में 37.6, जोधपुर और कोटा में 37.4, फलोदी में 37.8, प्रतापगढ़ में 37.2, जालोर और उदयपुर में 37.1, बीकानेर में 36.4, वनस्थली (टोंक) में 36.1, पिलानी, श्रीगंगानगर और चूरू में 35.8, दौसा और करौली में 35.4, पाली में 35.1 तथा जयपुर और अजमेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह प्रदेश में गर्मी और तेज होगी। पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, हालांकि फिलहाल हीटवेव चलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed