फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Duplex Turned into Online Betting Hub in Posh Area, 5 Arrested; Rs 8 Crore Monthly Transactions

ग्वालियर: इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, किराए के डुप्लेक्स से चल रहा था खेल, पांच गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 11:38 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 11:38 AM IST
Gwalior: Duplex Turned into Online Betting Hub in Posh Area, 5 Arrested; Rs 8 Crore Monthly Transactions
ग्वालियर पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने शहर में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन सट्टेबाजी और गैंबलिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। शहर के पॉश इलाके विंडसर हिल्स स्थित एक डुप्लेक्स में दबिश देकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस तक इस पूरे नेटवर्क की जानकारी आम लोगों के जरिए पहुंची थी। सूचना मिलने के बाद साइबर क्राइम विंग ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और इसके बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 3 लैपटॉप और 6 पासबुक सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार ग्वालियर और एक दतिया जिले का रहने वाला है। सभी आरोपियों की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी किराए के डुप्लेक्स में एक साथ रह रहे थे और उन्होंने इसी मकान को अपना कथित ऑफिस बना रखा था। यहां से ऑनलाइन सट्टा, ऑनलाइन गैम्बलिंग और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का काम किया जा रहा था। आरोपी कथित तौर पर 100 पैनल नाम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करते थे। पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी ने पुलिस को चौंका दिया। ASP सुजावल जग्गा के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उनके नेटवर्क के जरिए एक महीने में करीब 7 से 8 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होता था। इस हिसाब से सालभर में यह रकम करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: सतना: नकली शराब रैकेट का पर्दाफाश, ब्रांडेड बोतल में भरा संदिग्ध तरल, मास्टर माइंड समेत दो को दबोचा

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में बड़ी संख्या में बैंक खातों की डिटेल मिली है। पुलिस अब इन खातों से जुड़े लोगों और उनमें हुए लेनदेन की जानकारी संबंधित बैंकों से जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में आरोपियों के तार दुबई और श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ने के संकेत भी मिले हैं। अब साइबर क्राइम विंग यह पता लगाने में जुटी है कि विदेश में बैठे इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और ग्वालियर में गिरफ्तार आरोपियों की इसमें क्या भूमिका थी।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि बरामद बैंक खातों का इस्तेमाल केवल ऑनलाइन सट्टेबाजी और गैम्बलिंग के लिए किया जा रहा था या इनके जरिए साइबर फ्रॉड की रकम को भी इधर-उधर किया जाता था। बैंकिंग डेटा और तकनीकी जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मकसद कम समय में ज्यादा पैसा कमाना था। इसी लालच में उन्होंने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त को अपना कारोबार बना लिया।

अब पुलिस की जांच का दायरा गिरफ्तार पांच आरोपियों से आगे बढ़ गया है। कौन-कौन से बैंक खाते इस्तेमाल हुए, करोड़ों रुपये का पैसा कहां गया, विदेशों से कौन लोग जुड़े हैं और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल है, पुलिस इन सारी बातों की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed