सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Dotasra Targets Government Over Alleged Corruption in Agriculture Department, Demands Fair Probe

Jaipur News: कृषि विभाग के कथित भ्रष्टाचार मामले पर डोटासरा का हमला, बोले- निष्पक्ष जांच कराए सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

कृषि विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Jaipur News: Dotasra Targets Government Over Alleged Corruption in Agriculture Department, Demands Fair Probe
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कृषि विभाग में सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर राज्य सरकार और मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो सबसे पहले उस विभाग के मुखिया को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। डोटासरा ने कहा कि वे उस व्यक्ति का सम्मान करते हैं, जो अपने विभाग में गड़बड़ियों की जांच कराने की बात करता है लेकिन वास्तविक परीक्षा तब होती है जब जांच निष्पक्ष ढंग से कराई जाए और सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग से जुड़े मामले में अब तक कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं लेकिन पूरे प्रकरण की व्यापक जांच नहीं कराई गई है।



उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम एफआईआर में सामने आए हैं या जिनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। डोटासरा ने पूछा कि यदि भ्रष्टाचार के आरोप इतने गंभीर हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान भर्ती घोटाला: चार नंबर वाले को मिले 165 अंक, दो नंबर वाला चयन सूची में पहुंचा; एसओजी ने किया खुलासा
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सरकार चाहे किसी भी एजेंसी से जांच कराए, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर वर्तमान में सामने आए मामलों की सच्चाई सामने लाना अधिक आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति ने गलत दस्तावेजों, फर्जी प्रमाण पत्रों या अन्य अनुचित तरीकों से नौकरी प्राप्त की है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिना पर्याप्त तथ्यों और सबूतों के किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं माना जा सकता।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कृषि विभाग से जुड़े पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डोटासरा ने कहा कि यदि जांच में मंत्री और सरकार पूरी तरह ईमानदार साबित होते हैं तो वे स्वयं उनका धन्यवाद करेंगे, लेकिन यदि अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed