फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls: 63.55% Turnout by 3 PM, Small Towns Lead as Big Cities Lag Behind

राजस्थान निकाय चुनाव: 3 बजे तक 63.55% मतदान, छोटे कस्बों में जोश तो बड़े शहरों में सुस्ती

Wed, 09 Sep 2026 04:25 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 09 Sep 2026 04:25 PM IST
सार

राजस्थान निकाय चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 63.55% मतदान हुआ। छोटे कस्बों में उत्साह दिखा, जबकि बड़े शहरों के नगर निगम पीछे रहे। डीग सबसे आगे, भीलवाड़ा सबसे पीछे रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: 63.55% Turnout by 3 PM, Small Towns Lead as Big Cities Lag Behind
जयपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदान लगातार जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 57,52,280 मतदाताओं में से 36,55,311 मतदाता वोट डाल चुके हैं। इस तरह अब तक 63.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। तीन बजे तक आए आंकड़ों से मतदान का एक खास ट्रेंड सामने आया है। छोटे शहरों और कस्बों की नगर पालिकाओं में मतदान की रफ्तार तेज है, जबकि बड़े नगर निगमों में मतदाता अपेक्षाकृत कम संख्या में बूथ तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन

छोटे कस्बों में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान

कई छोटी नगर पालिकाओं में दोपहर 3 बजे तक मतदान 80 फीसदी के पार पहुंच गया। डीग जिले की सीकरी नगरपालिका में सबसे ज्यादा 86.25 फीसदी मतदान हुआ। धौलपुर की सैंपऊ नगरपालिका में 86.18 फीसदी और डीग की पहाड़ी नगरपालिका में 86.03 फीसदी वोट पड़े। प्रतापगढ़ की अरनोद नगरपालिका में 83.99 फीसदी और जोधपुर की बालेसर सत्ता नगरपालिका में 82.04 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

विज्ञापन

डीग जिले की कामां, पहाड़ी और सीकरी नगरपालिकाओं में भी मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। जिले में कुल मतदान 77.11 फीसदी तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े नगर निगमों में मतदान की रफ्तार धीमी

इसके उलट बड़े नगर निगमों में मतदान प्रतिशत राज्य के औसत से नीचे रहा। भीलवाड़ा नगर निगम में 49.44 फीसदी मतदान हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम है। अलवर नगर निगम में 52.35 फीसदी, बीकानेर नगर निगम में 56.76 फीसदी और भरतपुर नगर निगम में 58.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यानी चारों नगर निगमों में मतदान राज्य के 63.55 फीसदी औसत से कम रहा।

सबसे कम मतदान वाले निकाय

तीन बजे तक सबसे कम मतदान वाले निकायों में भीलवाड़ा नगर निगम 49.44 फीसदी के साथ सबसे नीचे रहा। इसके बाद चित्तौड़गढ़ की रावतभाटा नगरपालिका में 52.27 फीसदी, अलवर नगर निगम में 52.35 फीसदी, डूंगरपुर नगर परिषद में 52.61 फीसदी और सवाई माधोपुर नगर परिषद में 53.49 फीसदी मतदान हुआ।

जिलेवार भी बड़ा अंतर

जिलेवार आंकड़ों में डीग 77.11 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद जोधपुर में 74.79 फीसदी, हनुमानगढ़ में 73.17 फीसदी, जयपुर में 72.67 फीसदी और उदयपुर में 72.65 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

वहीं भीलवाड़ा 50.82 फीसदी के साथ सबसे पीछे रहा। डूंगरपुर में 52.61 फीसदी, बांसवाड़ा में 54.03 फीसदी, अलवर में 56.65 फीसदी और चित्तौड़गढ़ में 56.71 फीसदी मतदान हुआ।

जयपुर में राज्य के औसत से ज्यादा वोटिंग

जयपुर जिले में मतदान की रफ्तार प्रदेश के औसत से बेहतर रही। जिले की 18 नगरीय निकायों में कुल 3,90,378 मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 3 बजे तक 2,83,667 मतदाता वोट डाल चुके थे। यहां मतदान प्रतिशत 72.66 फीसदी रहा। जयपुर में सुबह 10 बजे तक 29.47 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक 58.29 फीसदी और 3 बजे तक 72.66 फीसदी मतदान हुआ। यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मतदान में करीब 29 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक भी मतदान की रफ्तार बनी रही।

कानोता में सबसे ज्यादा, सांभर में सबसे कम

जयपुर जिले में कानोता नगरपालिका 81.37 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे रही। सांभर नगरपालिका में सबसे कम 62.92 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। शाहपुरा नगर परिषद में 69.86 फीसदी, चौमूं में 67.53 फीसदी, बगरू में 76.83 फीसदी, चाकसू में 73.96 फीसदी, दूदू में 78.02 फीसदी, जमवारामगढ़ में 77.46 फीसदी और वाटिका में 78.36 फीसदी मतदान हुआ।

अब शाम के आखिरी घंटों पर नजर

दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि इस बार छोटी नगर पालिकाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। कई कस्बों में वोटिंग 80 फीसदी से ऊपर पहुंच चुकी है, जबकि बड़े शहरों के नगर निगम अभी 50 से 60 फीसदी के बीच हैं।

अब सभी की नजर शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान पर है। आखिरी कुछ घंटों में मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके बाद ही साफ होगा कि छोटे कस्बों की तेज रफ्तार और बड़े शहरों की धीमी वोटिंग का यह अंतर कितना बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed