फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   From Black Films to Fancy Number Plates: 171,000 Vehicles Penalised in Rajasthan Drive

Rajasthan News: काली फिल्म से फैंसी नंबर प्लेट तक, 22 दिन में पुलिस ने काटे 1.71 लाख चालान

Sat, 27 Jun 2026 07:17 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 27 Jun 2026 07:17 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने 22 दिनों के विशेष अभियान में 1.71 लाख वाहनों पर कार्रवाई की। सबसे ज्यादा चालान अवैध काली फिल्म, फैंसी नंबर प्लेट, हूटर और मॉडिफाइड वाहनों के काटे गए।

विज्ञापन
From Black Films to Fancy Number Plates: 171,000 Vehicles Penalised in Rajasthan Drive
राजस्थान पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस के विशेष ट्रैफिक अभियान में 22 दिनों के भीतर 1.71 लाख से ज्यादा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सबसे ज्यादा कार्रवाई अवैध काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों पर हुई है।
विज्ञापन


4 जून से 25 जून तक चले इस अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई उन वाहन चालकों पर हुई जिन्होंने अपनी गाड़ियों पर अवैध काली फिल्म, नियमों के विपरीत नंबर प्लेट या हूटर और फ्लैशर लगाए हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 63,298 वाहनों पर अवैध काली फिल्म मिलने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 43,461 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 24,033 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द और चिन्ह, 18,159 मामलों में वाहन संरचना में अवैध बदलाव, 13,586 मामलों में लाल-नीली बत्ती व फ्लैशर तथा 9,190 मामलों में प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जून को अकेले 5,982 वाहनों पर चालान किए गए। उस दिन जयपुर कमिश्नरेट में सबसे अधिक 1,098 कार्रवाई दर्ज हुईं, जबकि अजमेर, झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़ और दौसा में भी बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया।
यह भी पढें- Nagaur: 'मंत्री जी राम-राम... कादो हटवा द्यो', मासूमों की अपील लाई रंग, कीचड़ से राहत के लिए 9 लाख की मंजूरी
राजस्थान पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ चालान अभियान नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवहार परिवर्तन की कोशिश है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


विशेष अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगाने के मामलों में हुई, जहां 63,298 चालान काटे गए। इसके बाद नियम विरुद्ध नंबर प्लेट और पंजीयन चिन्ह वाले 43,461 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गाड़ियों पर नियमों के विपरीत लिखे गए नाम, पद, जाति या अन्य संदेशों के कारण 24,033 मामलों में चालान किए गए। वहीं वाहन की बॉडी या चेसिस में अवैध बदलाव करने वाले 18,159 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर लगाने के 13,586 मामले दर्ज किए गए, जबकि प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के उपयोग पर 9,190 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed