{"_id":"67d2f510318301b6ce024632","slug":"holi-celebration-tight-security-in-rajasthan-for-holi-and-friday-prayers-police-in-alert-mode-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi Celebration: राजस्थान में होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi Celebration: राजस्थान में होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड में
Thu, 13 Mar 2025 08:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:39 PM IST
सार
Holi Celebration Rajasthan: राजधानी जयपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के अति संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली और रमजान के मद्देनजर राजस्थान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने राज्य के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, सीकर, पाली और झुंझुनूं जिले सहित विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जयपुर में रैपिड एक्शन फोर्स और 2000 पुलिसकर्मी तैनात
राजधानी जयपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के अति संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमों को रिजर्व में रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 11 एडिशनल डीसीपी, 48 एसीपी, 80 सीआई, 1500 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल तथा 350 महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा में ड्रोन से निगरानी, 1200 जवान तैनात
कोटा में सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की है। फ्लैग मार्च के दौरान 4 एएसपी, 7 डीएसपी, 17 सीआई सहित कुल 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन के अनुसार संवेदनशील इलाकों में 3 दिन से ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। धुलंडी के दिन शहर में कालिका टीम, सिगमा, मोबाइल टीमें और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें: पाली में गैस सिलिंडर में लगी आग, तीन लोग झुलसे, युवक ने जलते हुए बाहर फेंका
भीलवाड़ा में देर रात तक पुलिस अलर्ट
भीलवाड़ा में पुलिस खासतौर पर अलर्ट है। एएसपी पारस जैन के अनुसार 1100 पुलिस जवानों को फील्ड में तैनात किया गया है। होलिका दहन का मुहूर्त देर रात का होने के कारण संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरती जा रही है।
उदयपुर में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी
उदयपुर में संवेदनशील इलाकों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है। एएसपी उमेश के अनुसार, शहर के हर थाना क्षेत्र में दो-दो संवेदनशील जोन बनाए गए हैं, जहां पुलिस की कड़ी निगरानी होगी।
यह भी पढ़ें: होली के कारण डेढ़ महीने में खोला सांवलिया सेठ का भंडार, पहले चरण में साढ़े सात करोड़ की हुई गणना
अजमेर के दरगाह क्षेत्र में विशेष सुरक्षा, पुलिस का फ्लैग मार्च
अजमेर में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी वंदिता राणा के अनुसार जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड में है। अजमेर दरगाह क्षेत्र में शुक्रवार को विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
सीकर में 600 पुलिस जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
सीकर में पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। 600 से अधिक पुलिसकर्मी जिले में तैनात किए गए हैं। कोतवाली और उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी, हर नाके पर पुलिस जवान तैनात
पाली में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, 500 जवान तैनात
पाली जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
झुंझुनूं में 1300 जवान तैनात, नवलगढ़ में विशेष सुरक्षा
झुंझुनूं में कुल 1300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिनमें से 600 जवान केवल नवलगढ़ में रहेंगे। आरएसी की दो कंपनियां और जयपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: सगाई के बाद 'शैतान' से मिलने गई थी लड़की, पड़ोसी की छत पर मिली लाश, चिट्ठी से पता चला मर्डर का सच
टोंक में पुलिस का फ्लैग मार्च
राजस्थान की नवाबी नगरी टोंक में होली और रोजेदारों के जुम्मे यानी शुक्रवार की नमाज कल साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शहर में पुरानी टोंक से लेकर मुख्य बाजार, छावनी चौराहे से होकर घंटाघर चौराहे और बहीर तक पुलिस जवानों, अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस के हथियारबंद जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन की सुरक्षा चुस्त दुरुस्त होने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली के त्योहार को साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया है। कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने की या माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी करेगा तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
आपको बता दें कि टोंक शहर सहित मालपुरा में सम्राट की ऐतिहासिक सवारी का आयोजन कल यानी धुलंडी के दिन किया जाएगा। पिछले कई साल से परम्परागत तरीके से इसका आयोजन किया जाता है। टोंक में भी कल धुलंडी के मौके पर पुरानी टोंक से सम्राट की सवारी ऊंट गाड़ी निकाली जाएगी, जिसमें करीब दर्जन भर से ज्यादा ऊंट गाड़ियों के साथ सम्राट का सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ हजारों की तादाद में हिंदू संगठनों के युवा और शहरवासी शामिल होंगे। पुरानी टोंक से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए मुख्य बाजार, कोतवाली पुलिस थाना सहित बड़ा कुआं, बड़ा तख्ता सहित विभिन्न इलाकों और रास्तों से होते हुए निकलेगी। इस दौरान ड्रोन से शहर में निगरानी रखी जाएगी। वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के हथियारबंद जवान भी तैनात रहेंगे। डीवाईएसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी लगातार निगरानी रखेंगे।