Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur bassi father son die electric shock irrigation field naya palka

जयपुर: खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, बचाने दौड़ा बेटा भी चपेट में आया

Mon, 16 Nov 2026 11:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

राजस्थान के जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के नया पालका गांव में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ की टहनियां 33 केवी बिजली लाइन के तारों को छू रही थीं, जिससे पानी में करंट फैल गया।

विज्ञापन
jaipur bassi father son die electric shock irrigation field naya palka
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नया पालका गांव में खेत में सिंचाई कर रहे पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ की टहनियां 33 केवी बिजली लाइन के तारों को छू रही थीं। इससे खेत में भरे पानी में करंट फैल गया। हादसे में 62 वर्षीय सोहनलाल धाकड़ और उनके 40 वर्षीय बेटे गोपाल लाल धाकड़ की जान चली गई। घटना के बाद बस्सी थाना पुलिस दोनों को बस्सी उप जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पिता को करंट लगता देख बचाने दौड़ा बेटा, दोनों की मौत

प्रत्यक्षदर्शी गोवर्धन लाल धाकड़ के अनुसार, सोहनलाल धाकड़ और उनके बेटे गोपाल लाल खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास लगे नीम के पेड़ की टहनियां 33 केवी बिजली लाइन के तारों के संपर्क में आ गईं। इससे खेत में भरे पानी में करंट फैल गया। सिंचाई के दौरान सोहनलाल पानी में गिर गए और करंट की चपेट में आ गए। पिता को तड़पता देख उनका बेटा गोपाल लाल उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी पानी में फैले करंट की चपेट में आ गया। इस तरह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गोवर्धन लाल ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पावर हाउस में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। सूचना मिलने पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बस्सी उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सोमवार को होगा पोस्टमार्टम

बस्सी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोमवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आर्थिक सहायता की मांग

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक गोपाल लाल की एक बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि उनका 11 साल का बेटा पूरी तरह दिव्यांग है। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed