फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Civic Polls: Re-polling Underway in Four Wards After EVM Glitch, Voting Touches 26% by 10 AM

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर के चार वार्डों में री-पोलिंग जारी; ईवीएम खराबी के कारण दोबारा मतदान

Wed, 16 Sep 2026 01:35 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 16 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में ईवीएम खराबी के कारण पुनर्मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक पांच बूथों पर मतदान 12.75 से 26 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
Jaipur Civic Polls: Re-polling Underway in Four Wards After EVM Glitch, Voting Touches 26% by 10 AM
जयपुर में बूथ नंबर 34 पर री-पोलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में बुधवार को पुनर्मतदान हो रहा है। नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था और 14 सितंबर को मतगणना के दौरान कुछ ईवीएम में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद संबंधित बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया। पुनर्मतदान वार्ड 9, 18, 25 और 34 में हो रहा है। वार्ड 34 में दो बूथ शामिल हैं, इसलिए कुल पांच बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत:

  • वार्ड 9, बूथ 111 – 26%

  • वार्ड 18, बूथ 225 – 25%

  • वार्ड 25, बूथ 343 – 24.93%

  • वार्ड 34, बूथ 477 – 12.75%

  • वार्ड 34, बूथ 484 – 17.73%

सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान वार्ड 9 के बूथ 111 पर 26 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे कम वोटिंग वार्ड 34 के बूथ 477 पर 12.75 प्रतिशत दर्ज की गई।

मतदान का 3:00 बजे तक का प्रतिशत  

वार्ड 9   - 59.90%
वार्ड 18  -58.03 %
वार्ड 25 - 63.60%
वार्ड 34 - 47.34

(बूथ नंबर 477- 37.82, बूथ नंबर 484 - 55.99)

यह भी पऐं- राजस्थान मौसम: मानसून की विदाई कब से? 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम

विज्ञापन

पुनर्मतदान के बाद इन चार वार्डों की चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी और संबंधित सीटों के अंतिम परिणाम स्पष्ट होंगे। जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं, ऐसे में इन सीटों के नतीजे नगर निगम की अंतिम तस्वीर में भी शामिल होंगे। री-पोलिंग पूरी होने के बाद 17 सितंबर को मतगणना होगी। जयपुर नगर निगम के इन चार वार्डों के चुनाव परिणाम भी गुरुवार को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed