Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur New Sanganer Road Expansion Faces Document Scrutiny

जयपुर : न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण पर फिलहाल विराम, पट्टों को लेकर आज मंत्री के आवास पर अहम बैठक

Wed, 25 Nov 2026 07:48 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 25 Nov 2026 07:48 AM IST
सार

यूडीएच मंत्री खर्रा आज को एक बार फिर जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें दस्तावेजों की जांच और अधिकारियों की रिपोर्ट की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
Jaipur New Sanganer Road Expansion Faces Document Scrutiny
न्यू सांगानेर रोड- - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण को लेकर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई पर फिलहाल विराम लग गया है। आज यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आवास पर इस मामले में एक अहम बैठक बुलाई गई है।   मंत्री खर्रा की अधिकारियों और जयपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावि इस बैठक में में दस्तावेजों की जांच, सड़क के अलाइनमेंट और प्रभावित लोगों की आपत्तियों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद ही बाकी हिस्से में कार्रवाई को लेकर अगला फैसला सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में अब तीन सवाल अहम हैं। जेडीए और नगर निगम में किसका नक्शा सही है? वैध पट्टे वाले निर्माणों की स्थिति क्या होगी? और हाईकोर्ट की समयसीमा के भीतर कार्रवाई कैसे पूरी होगी? इन सवालों के जवाब ही न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण की आगे की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन


सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक करीब 2.4 किलोमीटर लंबे हिस्से में जेडीए अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। अब तक करीब 1.3 से 1.4 किलोमीटर हिस्से में कार्रवाई हो चुकी है। बाकी करीब 1.2 किलोमीटर हिस्से में प्रभावित निर्माणों के दस्तावेजों और सड़क की सीमा को लेकर नए सिरे से समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सरकारी विभागों के नक्शों में 22 फीट का अंतर

इस पूरे विवाद की सबसे बड़ी वजह जेडीए और नगर निगम के रिकॉर्ड में अंतर है। मौके पर सड़क की चौड़ाई करीब 98 फीट बताई जा रही है। जेडीए ने एक तरफ के निर्माणों पर 24 फीट तक अतिक्रमण के निशान लगाए हैं। दूसरी तरफ नगर निगम के पुराने पट्टों में सड़क की चौड़ाई 100 फीट दर्ज होने का दावा किया जा रहा है।

व्यापारियों का सवाल है कि जब नगर निगम ने 100 फीट सड़क के हिसाब से पट्टे जारी किए तो अब उन्हीं निर्माणों को अतिक्रमण कैसे माना जा रहा है। प्रभावित लोगों ने संयुक्त सर्वे और सही पैमाइश की मांग उठाई है।

यह भी पढें-पंचायत चुनाव: राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी घमासान, सदस्यों को साधने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

खर्रा ने मांगी रिपोर्ट, पहले होगी पट्टों की जांच

व्यापारियों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने प्रभावित निर्माणकर्ताओं के पट्टों और अन्य दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिन मामलों में अभी दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ है, उनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि कौनसे निर्माण वैध हैं और किन्हें अतिक्रमण मानकर हटाया जाना है।

पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत भी प्रभावित व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं उठा चुके हैं।

30 नवंबर तक कार्रवाई पूरी करने की चुनौती

इस मामले में सबसे अहम तारीख 30 नवंबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 16 नवंबर को जेडीए को सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक अतिक्रमण हटाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। कोर्ट ने निर्धारित अवधि में कार्रवाई पूरी नहीं होने पर जेडीए आयुक्त, सचिव और नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की चेतावनी भी दी थी। अब जेडीए को 30 नवंबर तक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करनी है। मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी, जिसमें प्राधिकरण को प्रगति रिपोर्ट पेश करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed