सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Ashok Gehlot says I sympathize with Bhajanlal Sharma, he got good fortune that very few get

Jaipur News: ‘भजनलाल शर्मा तो हम सबको सूट करते हैं, हम क्यों विरोध करेंगे?’, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुराने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि उन्हें जानकारी है कि मुख्यमंत्री को हटाने के लिए अंदरखाने कोशिशें चल रही हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा था कि भजनलाल शर्मा पांच साल मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

Jaipur News: Ashok Gehlot says I sympathize with Bhajanlal Sharma, he got good fortune that very few get
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया। गहलोत ने कहा कि मेरी उनके प्रति हमदर्दी है, उन्हें वो सौभाग्य मिला है जो हर किसी को नहीं मिलता। पहली बार में ही विधायक बनना और फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना, ये बहुत बड़ी बात है। गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी।

Trending Videos

 
‘भजनलाल हमें सूट करते हैं, हम क्यों विरोध करेंगे
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा तो हम सबको सूट करते हैं, हम क्यों विरोध करेंगे? हम तो चाहेंगे कि वे अच्छा शासन करें। अभी उन्हें डेढ़ साल ही हुआ है मुख्यमंत्री बने हुए, पांच साल राज करो भाई, कौन रोक रहा है आपको?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara News: पहाड़ी से फिसलकर एमबीसी जवान की मौत, साथी को बचाने में दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल
 
गहलोत ने अपने पुराने अनुभवों को साझा कर कहा कि मैं बचपन से कहता आया हूं कि हम लोग पब्लिक प्रॉपर्टी होते हैं। जब कोई MLA, MP या CM बनता है तो वह जनता की संपत्ति हो जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री को भी ‘पब्लिक प्रॉपर्टी’ बनने का प्रयास करना चाहिए, परिवारवाद को बीच में नहीं लाना चाहिए।
 
‘CM दो बार मुझसे मिलने आए, मेरी उनके प्रति हमदर्दी स्वाभाविक
गहलोत ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके स्वास्थ्य खराब होने पर मिलने आए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे मुझसे मिलने आए। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में 20 साल से काम कर रहा हूं, मुझे कार्यकर्ताओं के नाम तक याद हैं। मेरी उनसे दूसरी बार भी मुलाकात हुई है। मेरा उनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण से भाव है।
 
‘राजस्थान के हालात पर खुफिया रिपोर्ट लें मुख्यमंत्री
राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति पर अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इंटेलिजेंस विंग से पूरे प्रदेश के हालात पर चुपचाप रिपोर्ट लें। मुख्यमंत्री को 15 दिन के भीतर पूरे राजस्थान की स्थिति पर रिपोर्ट मंगवानी चाहिए। कौन कलेक्टर जनसुनवाई कर रहा है, कौन SP दौरे पर जाता है, कौन नहीं। तभी असली हालात समझ में आएंगे। गहलोत ने यह भी कहा कि सिर्फ जयपुर से बैठकर शासन नहीं चलेगा, गांव-ढाणी तक पहुंचना होगा। माफिया, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर है। शिकायतों की सुनवाई का सिस्टम ध्वस्त हो गया है।


 
‘बजरी माफिया का बड़ा नेक्सस, गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान
अवैध बजरी खनन को लेकर भी गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में भी चुनौतियां थीं, लेकिन रोकने की भरपूर कोशिश की गई थी। आज हालात और खराब हो गए हैं। ऊपर से नीचे तक बजरी का नेक्सस बन गया है। पुलिस पर हमले हो रहे हैं, जो इनकी गैंग में नहीं हैं उन्हें कुचला जा रहा है। गरीब आदमी को भी बजरी चाहिए और अगर महंगी मिल रही है तो सबसे ज्यादा उसी को नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री को इसे प्राथमिकता में लेना चाहिए।
 
‘दौसा विधायक के घर हो चुकीं तीन चोरियां
गहलोत ने उदाहरण देते हुए कहा कि दौसा विधायक के घर तीन बार चोरी हो चुकी है। जब विधायक के घर ये हाल है, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? शासन की जो स्थिति है, उसी का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ रहा है। गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी कभी चाल, चरित्र और चेहरे की बात करती थी। आज इन्हीं तीनों की पोल खुल चुकी है। भ्रष्टाचार हर तरफ बोल रहा है। जनता दुखी है।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: करंट लगने से चार साल के मासूम की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
 
गहलोत फिर बोले- भजनलाल को चल रहा हटाने का षड्यंत्र
गहलोत ने पहले दिए बयान को दोहराते हुए कहा कि उन्हें जानकारी है कि मुख्यमंत्री को हटाने के लिए अंदरखाने कोशिशें चल रही हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा था कि भजनलाल शर्मा पांच साल मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। सरकार जरूर पांच साल चलेगी, लेकिन चेहरा बदल जाएगा।
 
वहीं, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने इन बयानों को खारिज कर स्पष्ट किया था कि बीजेपी में पांच साल के लिए ही मुख्यमंत्री चुना जाता है, और बार-बार चेहरा नहीं बदला जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed