फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rado showroom theft luxury watches tonk road five seven thieves cctv

जयपुर: लग्जरी घड़ियों के शोरूम पर बड़ी चोरी, शटर तोड़कर लाखों की घड़ियां ले गए बदमाश

Thu, 01 Oct 2026 01:59 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 01 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

जयपुर के टोंक रोड स्थित राडो के लग्जरी घड़ियों के शोरूम में बदमाशों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांच से सात बदमाशों ने लोहे की रॉड से शटर उखाड़कर कुछ ही मिनटों में कीमती घड़ियां समेट लीं और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
jaipur rado showroom theft luxury watches tonk road five seven thieves cctv
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक रोड पर ग्लास फैक्टरी के पास स्थित राडो के लग्जरी घड़ियों के शोरूम में बदमाशों ने शटर तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। बुधवार देर रात हुई इस वारदात का पता बृहस्पतिवार सुबह चला, जब शोरूम का शटर टूटा हुआ दिखा। पुलिस के अनुसार, पांच से सात बदमाशों ने महज कुछ ही मिनटों में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


लोहे की रॉड से तोड़ा शटर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने शटर तोड़ने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। रात के अंधेरे में बदमाशों ने लोहे की रॉड की मदद से शोरूम के बाहरी शटर को उखाड़ा और भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने शो-केस, मेज और स्टोर रूम में रखी कीमती घड़ियों को समेटकर अपने साथ लाए थैलों में भर लिया। बदमाशों ने पूरी वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरी करने के बाद सभी आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी
विशेष पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे पांच से सात बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने लोहे की रॉड से शोरूम का शटर तोड़ा और केवल कुछ ही मिनटों में घड़ियां चोरी कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों द्वारा मौके पर छोड़ी गई लोहे की रॉड को जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी गई घड़ियों का मिलान जारी
पुलिस टीम ने एफएसएल विशेषज्ञों के साथ मिलकर मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। शोरूम मालिक और प्रबंधन फिलहाल चोरी गई घड़ियों की कुल संख्या और उनके मूल्य का मिलान करने में लगे हुए हैं। अभी तक चोरी हुए माल की सटीक कीमत स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की कई टीमें आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed