सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Minister Jogaram Patel Hits Back at Gehlot, Accuses Congress of Corruption

गहलोत पर मंत्री जोगाराम पटेल का तीखा पलटवार; बोले- 'कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और कर्ज दिया, हम ला रहे सुशासन'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कुशासन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है।

Rajasthan Politics Minister Jogaram Patel Hits Back at Gehlot, Accuses Congress of Corruption
विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और प्रशासनिक विफलताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्थान विकास के बजाय अव्यवस्था और घोटालों का केंद्र बन गया था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प को तेजी से धरातल पर उतार रही है।




जोगाराम पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना में भ्रष्टाचार होना प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कई मंत्री और अधिकारी आज इसी मामले में जांच और कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस ने सरकारी योजनाओं को जनकल्याण का माध्यम बनाने के बजाय राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार का फोकस
मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जल संरक्षण और दीर्घकालिक जल प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के जरिए प्रदेशभर में जल संरक्षण के प्रति जनजागरण और जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा दशमी जैसे धार्मिक पर्वों को पर्यावरण संरक्षण और जल चेतना से जोड़कर सरकार विकास और संस्कृति के समन्वय का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


कई बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम
जोगाराम पटेल ने बताया कि रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, ईएनजीपी सुदृढ़ीकरण, गंगनहर, माही, देवास और सोम-कमला-अंबा जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के हर क्षेत्र तक पेयजल पहुंचाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम देने का काम कर रही है।

स्वास्थ्य योजनाओं और पेपर लीक पर भी साधा निशाना
स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में निजी अस्पतालों के भुगतान अटक गए थे, जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य जैसी योजनाओं को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के साथ मजबूत बना रही है। पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में युवाओं का भविष्य माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र की वजह से बर्बाद हुआ। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर युवाओं को न्याय दिलाने का काम किया है।

ये भी पढ़ें-  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026: आज से आवेदन शुरू;पशुपतिनाथ तक फ्री हवाई यात्रा

‘जनता अब विकास और सुशासन के साथ’
जोगाराम पटेल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं। ग्रामीण चौपालों में किसानों, महिलाओं, युवाओं और पशुपालकों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, कर्ज और तुष्टिकरण की राजनीति दी, जबकि भाजपा सरकार निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। राजस्थान की जनता अब आरोप और भ्रम की राजनीति को समझ चुकी है और विकास तथा सुशासन के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed