फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Voting Begins for Sarpanch and Ward Panch Posts in 16 Districts

राजस्थान: पहले चरण में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान शुरू, गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

Sat, 24 Oct 2026 08:33 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 24 Oct 2026 08:33 AM IST
सार

राजस्थान में पहले चरण के पंच-सरपंच चुनाव के लिए 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हो गया है। सरपंच और वार्ड पंच के 32 हजार से अधिक पदों के लिए 85 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Voting Begins for Sarpanch and Ward Panch Posts in 16 Districts
पंचायत चुनाव

विस्तार

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए शनिवार को पहले चरण के पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। प्रदेश के 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 85 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 9,886 केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग पूरी होने के बाद मतगणना शुरू होगी, जबकि उप सरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को कराया जाएगा।

विज्ञापन

पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: गैरहाजिर डॉक्टरों को चिकित्सा विभाग का अंतिम नोटिस, जानें कब तक का दिया गया समय?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस जिले में कितने उम्मीदवार

जिला

ग्राम पंचायत

सरपंच प्रत्याशी

प्रति पंचायत औसत

भीलवाड़ा

326

2,097

6.4

डूंगरपुर

233

1,594

6.8

जयपुर

212

1,525

7.2

उदयपुर

284

1,480

5.2

अलवर

205

1,251

6.1

पाली

157

1,221

7.8

कोटा

163

1,128

6.9

फलोदी

305

822

2.7

अजमेर

122

804

6.6

झालावाड़

128

747

5.8

सिरोही

113

734

6.5

नागौर

195

722

3.7

राजसमंद

133

706

5.3

बाड़मेर

419

971

2.3

जोधपुर

207

597

2.9

बीकानेर

112

396

3.5

कुल

3,314

16,795

5.1

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed