फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Political Heat in Rajasthan Madan Rathore Attacks Gehlot Claims Ex-CM Isolated in Own Party

राजस्थान में गरमाई राजनीति: गहलोत पर मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़े पूर्व सीएम

Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस संगठन और गहलोत के बीच कथित दूरी का मुद्दा उठाते हुए पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Political Heat in Rajasthan Madan Rathore Attacks Gehlot Claims Ex-CM Isolated in Own Party
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मदन राठौड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) और गहलोत की राहें अलग-अलग दिखाई दे रही हैं। राठौड़ ने दावा किया कि पीसीसी अशोक गहलोत को गिन नहीं रही है, जिसके चलते वे विचलित नजर आ रहे हैं। गहलोत ने निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा के रोड शो का जवाब रोड शो से दिया जाता तो कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।
विज्ञापन


राठौड़ ने गहलोत के इस बयान को उनके पुराने रुख से जोड़ते हुए कहा कि जब भाजपा रोड शो और चुनावी कार्यक्रम करती थी, तब कांग्रेस उसका विरोध करती थी, लेकिन अब चुनाव परिणाम आने के बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस भी ऐसा करती तो स्थिति अलग होती। उन्होंने कहा कि यह गहलोत के एक बात पर कायम नहीं रहने को दिखाता है।
विज्ञापन


'भाजपा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में दिया महत्व'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में महत्व दिया। जिस कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए विधायक और सांसद बनाने में अपना खून-पसीना बहाया, जब उसी कार्यकर्ता का चुनाव आया तो पार्टी ने उसकी मदद की। राठौड़ ने कहा कि संगठन केवल जरूरत के समय कार्यकर्ता का इस्तेमाल नहीं कर सकता, बल्कि उसके चुनाव में भी उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी पलटवार
गहलोत के निकाय चुनाव में खरीद-फरोख्त और दबाव के आरोपों पर राठौड़ ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों को इस तरह 'खरीदने' या 'बिकाऊ माल' बताने वाले शब्द लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ हैं। गहलोत ने भाजपा पर पार्षदों को करोड़ों रुपये का प्रलोभन देने और पुलिस के जरिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों का भाजपा की ओर से खंडन किया गया है। राठौड़ ने कहा कि आज का निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों को समझता है और वह किसी पुलिस या धनबल के दबाव में आसानी से प्रभावित नहीं हो सकता। उन्होंने गहलोत के आरोपों को कल्पित बताते हुए कहा कि समय बदल चुका है और नागरिक तथा जनप्रतिनिधि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं।

ये भी पढ़ें-  हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच बड़ा उलटफेर: निर्दलीय विधायक बंसल समेत दो पर एफआईआर, जमीन धोखाधड़ी के आरोप


कांग्रेस में खींचतान पर भी साधा निशाना
मदन राठौड़ ने कांग्रेस के भीतर कथित खींचतान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सचिन पायलट सहित कांग्रेस के नेता अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक प्रभाव कायम रखने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में एक-दूसरे को पीछे करने की कोशिश चल रही है और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान दिखाई दे रही है।

'जलेबी रेस' वाला बयान भी चर्चा में
आगे राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को 'जलेबी रेस' बताते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं में यह कोशिश चल रही है कि सत्ता और राजनीतिक प्रभाव का अवसर किस तरह उनके हाथ लगे। गहलोत के हालिया बयान कांग्रेस के भीतर उनके प्रभाव और संगठन के साथ उनके संबंधों पर खुद सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed