फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Madan Rathore Claims Ashok Gehlot Wants to Become Congress National President

जयपुर: राहुल गांधी पर चुप क्यों हैं गहलोत? राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने बताई वजह; गरमाई सियासत

Tue, 13 Oct 2026 05:01 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 05:01 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। राठौर के मुताबिक, गहलोत कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं और इसी वजह से राहुल गांधी के राजनीतिक आचरण पर खुलकर सवाल नहीं उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Madan Rathore Claims Ashok Gehlot Wants to Become Congress National President
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन मदन राठौर

विस्तार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर जयपुर में बड़ा बयान दिया है। राठौर ने दावा किया कि अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं और इसी वजह से वह राहुल गांधी के मौजूदा राजनीतिक आचरण पर खुलकर सवाल नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


मदन राठौर ने कहा कि यदि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं की छवि लगातार खराब होती है, तो ऐसी स्थिति में कांग्रेस के भीतर एक ऐसा चेहरा बच सकता है जिसकी छवि अपेक्षाकृत साफ-सुथरी मानी जाती है। राठौर ने दावा किया कि वह चेहरा अशोक गहलोत का होगा और गहलोत इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि अशोक गहलोत पहले भी यह कहते रहे हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम चला था, लेकिन उस समय सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कई तरह की बातें कही थीं। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और पायलट का राजनीतिक प्रभाव भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के दिल्ली में किए जा रहे राजनीतिक प्रदर्शन और उनके आचरण पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और जिस तरह का आचरण वह दिल्ली में दिखा रहे हैं, उससे उनकी और कांग्रेस की छवि प्रभावित होती है। ऐसे में अशोक गहलोत को आगे आकर राहुल गांधी को समझाना चाहिए कि जो कुछ किया जा रहा है, वह उचित नहीं है।

राठौर ने कहा कि गहलोत में इतनी हिम्मत होनी चाहिए कि वह राहुल गांधी से सीधे कह सकें कि उनका यह रवैया गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अशोक गहलोत ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें- राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए


इसी दौरान राठौर ने कबीर का प्रसिद्ध दोहा “निंदक नियरे राखिए” सुनाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपकी कमियां बताने वाला साथ हो तो वह आपकी छवि खराब होने से बचा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत राहुल गांधी को रोकने या समझाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

राठौड़ ने इसके पीछे राजनीतिक कारण बताते हुए कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि गहलोत राहुल गांधी को क्यों नहीं रोक रहे हैं। उनके मुताबिक इसकी वजह यह है कि अशोक गहलोत खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed