फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Major racket involving illegal medicines exposed in Bhiwadi raid conducted on a warehouse.

भिवाड़ी में नकली दवाओं का बड़ा खेल?: गोदाम पर मारा गया छापा, चार करोड़ का माल जब्त; हुई कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2026 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर/जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

भिवाड़ी में औषधि नियंत्रण विभाग ने बिना लाइसेंस चल रहे दवा गोदाम पर छापा मारकर करीब चार करोड़ रुपये की दवाइयां, कच्चा माल और उपकरण जब्त किए। जांच के लिए नौ नमूने लिए गए और संबंधित राज्यों को जानकारी भेजी गई।

विज्ञापन
Major racket involving illegal medicines exposed in Bhiwadi raid conducted on a warehouse.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने भिवाड़ी में बिना लाइसेंस संचालित एक दवा गोदाम पर छापेमारी कर करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की दवाइयां और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया है। कार्रवाई जयपुर आयुक्तालय मुख्यालय, अलवर और दौसा के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर के गोदाम पर की।

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, मौके से बिना लाइसेंस रखी गई करीब 1,500 कार्टन दवाइयां और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों की कई प्रकार की दवाइयां मिली हैं। इनकी गुणवत्ता जांच के लिए नौ नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन


बिना वैध लाइसेंस के हो रहा था दवाइयों का भंडारण
औषधि नियंत्रण दल ने स्ट्रेन हेल्थ केयर के परिसर में औचक जांच की। जांच में सामने आया कि गोदाम में बिना किसी वैध लाइसेंस के बड़े पैमाने पर औषधियों का भंडारण किया जा रहा था। टीम ने दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बरामद किया है। इसमें मुख्य रूप से टेपेंटाडॉल, प्रेगाबालिन और कोट्रिमोक्साजोल से संबंधित सामग्री शामिल है। इसके अलावा पैकिंग सामग्री और दवा निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए हैं। मौके से एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी बरामद हुई हैं। विभाग ने बताया कि मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जहां स्कूल की बदहाली पर हुआ था बवाल, अब उसी जर्जर भवन पर चला बुलडोजर; 18 लाख से बनेगा नया स्कूल


पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की दवाइयां भी मिलीं
अवैध गोदाम से विभिन्न राज्यों की निर्माण इकाइयों में बनी दवाइयां भी बरामद हुई हैं। जांच में सामने आया कि इन दवाइयों को स्ट्रेन हेल्थ केयर, भिवाड़ी के माध्यम से बाजार में बेचा जा रहा था। जब्त दवाइयों में पंजाब की कंडोर हेल्थकेयर द्वारा निर्मित मेडिक्ब-55, डायक्लोफेनेक सोडियम 50 एमजी और एरिक्वा शामिल हैं। हरियाणा की ओपल हेल्थकेयर की चका पैन एक्सट्रा, लेडीनेक्स और हाइग्रा 200 टैबलेट भी मिली हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की एलेक्सा फार्मास्युटिकल्स की पिलप्रोफॉक्सेसिन-500 और मोहाली की यूनिशार्प ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ऑक्सीपर प्लस सहित अन्य दवाइयां भी जब्त की गई हैं।

पड़ोसी राज्यों के औषधि प्रशासन को भेजी जानकारी
औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिन निर्माण कंपनियों की दवाइयां मिली हैं, उनकी विस्तृत जानकारी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के औषधि प्रशासन को भेज दी गई है। इसका उद्देश्य संबंधित राज्यों में संचालित इन दवा निर्माण कंपनियों की जांच कराना और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed