सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Naresh Meena Sent to Judicial Custody Till August 8 in Ongoing Case

Naresh Meena: थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा को 13 दिन बाद फिर जेल, अब झालावाड़ हादसे में फंसे; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/झालावाड़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 27 Jul 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: झालावाड़ स्कूल हादसे के दौरान मेडिकल रिलीफ काम में बाधा डालने के आरोप में नरेश मीणा को राजस्थान की झालावाड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Naresh Meena Sent to Judicial Custody Till August 8 in Ongoing Case
नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मनोहरथाना के पिपलोदी स्कूल हादसे के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने नरेश मीणा और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नरेश मीणा पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने, अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को बाधित करने, चिकित्साकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता करने का आरोप है।

Trending Videos

कोतवाली थाना प्रभारी रामकेश मीणा ने बताया कि जिला अस्पताल के डीन डॉ. संजय पोरवाल और अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा की ओर से शिकायत दी गई थी। शिकायत में कहा गया कि पिपलोदी स्कूल हादसे के बाद अस्पताल परिसर में नरेश मीणा और उनके सहयोगियों ने हंगामा किया, इमरजेंसी और आईसीयू सेवाओं को बाधित किया और अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौच व धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर नरेश मीणा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायाधीश मीनाक्षी व्यास ने उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।


पढ़ें: हाड़ौती में ब्रेक लगने के बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, नदी नालों में बढ़ने लगा जलस्तर

कुछ दिन पहले हुए थे रिहा
इससे पहले टोंक से निर्दलीय विधायक रहे नरेश मीणा को उपचुनाव के दौरान एक SDM को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुछ ही समय नरेश मीणा को सिर्फ इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वे अपनी हरकतें दोबारा नहीं दोहराएंगे। मगर, 25 जुलाई को नरेश मीणा झालावाड़ अस्पताल आए और अस्पताल के अंदर धरना दिया, जिस वजह से ICU में भर्ती को आने जाने में परेशान हुई। इसी कारण अब उन पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed