सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railway News: Final Location Survey Approved for Balotra–Pachpadra New Rail Line

Railway News: बालोतरा–पचपदरा नई रेल लाइन के FLS को मंजूरी, रिफाइनरी तक पहुंचेगी रेल कनेक्टिविटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 16 Dec 2025 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Railway News: राजस्थान में रेवले से जुड़ी 2 अहम खबरें हैं। पहली खबर यह कि बालोतरा - पचपदरा 11 किमी नई रेल लाइन के लिए FLS मंजूर कर दी गई है। वहीं दूसरी जानकारी यह कि दिल्ली से जयपुर डबल डेकर के समय में बदलाव किया गया है-

Railway News: Final Location Survey Approved for Balotra–Pachpadra New Rail Line
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के महत्वपूर्ण क्षेत्र बालोतरा से पचपदरा रिफाइनरी तक 11 किलोमीटर नई लाइन के लिए फ़ाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंज़ूरी प्रदान की गई है। फाइनल लोकेशन सर्वे के कार्य के लिए 33 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह रेल लाइन पचपदरा को बालोतरा, बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी। साथ ही क्षेत्र का जोधपुर एवं अहमदाबाद और दिल्ली तथा जयपुर की ओर भी सम्पर्क स्थापित होगा।  यह प्रस्तावित रेल मार्ग इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगा । इस नई रेल लाइन के निर्माण से पचपदरा स्थित रिफ़ाइनरी तक रेल मार्ग के माध्यम से पहुंच और सुगम होगी। साथ ही रोज़गार,  व्यापार, कृषि और स्थानीय उद्योगों के लिए नए परिवहन का विकल्प उपलब्ध होगा।  बालोतरा से पचपदरा, 11 किलोमीटर नई लाइन के लिए फ़ाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) पूरा होने के बाद परियोजना की वित्तीय और तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर कार्य स्वीकृत रेलवे बोर्ड स्वीकृति हेतु प्रेषित की जाएगी।

Trending Videos


यह भी पढे-  Ajmer News: अजमेर के वैशाली नगर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, एक घंटे में 55 लाख का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली–जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस के समय में बदलाव
दिल्ली-जयपुर रूट पर यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली सराय रोहिला से जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार यह नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 12986 अब दिल्ली सराय स्टेशन से पहले के मुकाबले 10 मिनट पहले रवाना होगी। अभी यह ट्रेन शाम 5:35 बजे चलती है, लेकिन नए शेड्यूल के तहत यह 5:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही दिल्ली कैंट और गुरुग्राम स्टेशन पर भी आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। बदले हुए समय के अनुसार ट्रेन अब दिल्ली कैंट स्टेशन पर 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:42 बजे रवाना होगी। वहीं, गुरुग्राम स्टेशन पर ट्रेन का आगमन समय 5:58 बजे और प्रस्थान समय 6:00 बजे निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपडेटेड टाइम टेबल की जांच जरूर कर लें। यह बदलाव ट्रेनों के संचालन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed