सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Madan Rathore advises Ashok Gehlot to retire, says give opportunity to younger generation

Rajasthan Politics: मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत को दी संन्यास की सलाह, बोले- युवा पीढ़ी को मौका दें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत को संन्यास लेने की सलाह दी और कांग्रेस पर कमजोर नेतृत्व व वंशवाद का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के इर्द-गिर्द सत्ता का घूमना लोकतांत्रिक सोच के खिलाफ है।

Rajasthan Politics Madan Rathore advises Ashok Gehlot to retire, says give opportunity to younger generation
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि गहलोत को अब 'इंतजार शास्त्र' की जगह 'संतोष शास्त्र' को अपने जीवन में उतारना चाहिए। राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गहलोत का राजनीतिक अध्याय समाप्त हो चुका है और अब युवा पीढ़ी के लिए रास्ता खाली करना ही उनके लिए उचित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे इंतजार में इंसान खुद को खो देता है, इसलिए अब वानप्रस्थ और संन्यास का समय आ गया है।

Trending Videos

अशोक गहलोत के नेतृत्व में कमजोर हुई कांग्रेस
मदन राठौड़ ने गहलोत के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर होती गई। जिन राज्यों की ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई, वहाँ पार्टी की हालत और बिगड़ी। उनका बार-बार दिल्ली दरबार लगाना इस बात की गवाही देता है कि कांग्रेस में फैसले ज़मीनी स्तर पर नहीं, बल्कि हाईकमान की मर्जी से होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप
कांग्रेस पर वंशवाद का तीखा आरोप लगाते हुए राठौड़ ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के इर्द-गिर्द सत्ता का घूमना लोकतांत्रिक सोच के विपरीत है। इससे प्रतिभाशाली और योग्य नेताओं का राजनीतिक विकास अवरुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा काबिलियत और जनसेवा को ही नेतृत्व की कसौटी मानती है।

भाजपा में महिला नेताओं की टीम तैयार
महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए राठौड़ ने दावा किया कि भाजपा के पास अनुभवी और सक्षम महिला नेताओं की पूरी टीम तैयार है। उन्होंने गहलोत को चुनौती दी कि यदि वे सच में महिला नेतृत्व के हिमायती हैं, तो अपने परिवार से किसी महिला को आगे लाएं।


ये भी पढ़ें- Loksabha: हथियार उठाते तो संसद में नहीं सरेंडर लिस्ट में होते, अमित शाह ने सांसद राजकुमार पर बोला तीखा हमला

गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर समर्थन जताया
गोविंद सिंह डोटासरा पर भी परिवारवाद के आरोप लगाते हुए राठौड़ ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया और कहा कि 'एक देश, एक कानून' महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस बूथ से मंडल स्तर तक धूमधाम से मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed