फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Candidate with 177 marks in NEET secures an MBBS seat; rank was 11.93 lakh

राजस्थान: नीट में 177 अंक वाले अभ्यर्थी को भी मिली एमबीबीएस सीट, 11.93 लाख थी रैंक; जानें

Fri, 23 Oct 2026 01:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

राजस्थान में NEET-UG काउंसलिंग के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में 1,064 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुईं। 177 अंक और 11.93 लाख रैंक वाले अभ्यर्थी को भी निजी कॉलेज में MBBS सीट मिली। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केवल छह सीटें आवंटित की गईं।

विज्ञापन
Rajasthan: Candidate with 177 marks in NEET secures an MBBS seat; rank was 11.93 lakh
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने राजस्थान के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की 85 प्रतिशत स्टेट कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इस राउंड में कुल 1,064 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन

इस बार NEET-UG में 720 में से 177 अंक यानी 24.58 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को भी निजी मेडिकल कॉलेज में सामान्य श्रेणी के तहत MBBS सीट आवंटित हुई है। इस अभ्यर्थी की रैंक 11.93 लाख बताई गई है।

विज्ञापन


सरकारी कॉलेजों में केवल छह सीटें आवंटित
काउंसलिंग विशेषज्ञों के अनुसार, अंतिम दौर तक आते-आते राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की अधिकांश सीटें भर चुकी थीं। ऐसे में स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में बोर्ड केवल छह सरकारी MBBS सीटें ही आवंटित कर सका। इनमें चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। वर्गवार विवरण के अनुसार, इन छह अभ्यर्थियों में पांच सामान्य और ओबीसी-एनसीएल वर्ग से हैं, जबकि एक अभ्यर्थी अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, सीताराम लांबा बोले- संगठन-कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो


प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों का कट-ऑफ
सरकारी MBBS सीटों के आवंटन में एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर का कट-ऑफ सबसे अधिक रहा। यहां अनारक्षित छात्र वर्ग में 585 अंकों पर सीट आवंटित की गई। वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कोटा में अनारक्षित छात्र वर्ग का कट-ऑफ 584 अंक रहा।

अन्य जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टोंक में 569 अंक, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जैसलमेर में 568 अंक और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बांसवाड़ा में 565 अंकों पर सामान्य श्रेणी की सीट आवंटित हुई। इसके अलावा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जैसलमेर में अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत अंतिम आवंटन 483 अंकों पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed