{"_id":"6aa77f4a2ecefc87e005304f","slug":"rajasthan-civic-body-elections-bjp-dominates-jaipur-with-11-ward-wins-sunil-kothari-leads-mayor-race-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने जीतीं 72 सीटें, 48 वार्डों में कांग्रेस का कब्जा; 16 वार्डों के नतीजे बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी ने जीतीं 72 सीटें, 48 वार्डों में कांग्रेस का कब्जा; 16 वार्डों के नतीजे बाकी
Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
सार
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए अब तक 72 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 48 वार्डों में जीत मिली है, जबकि 16 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की मतगणना जारी है। इसमें भाजपा ने 72 सीटों पर जीत हासिल की है। साथ ही 48 पर कांग्रेस और 16 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। इधर, 14 सीटों पर काउंटिंग जारी है। बता दें कि बोर्ड बनाने के लिए भाजपा को 76 सीटों की दरकरार है।
विज्ञापन
कांग्रेस को वार्ड 113 में बड़ी जीत
कांग्रेस के लिए वार्ड नंबर 113 का नतीजा खास रहा। यहां गजनफर अली ने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। शुरुआती नतीजों में यह कांग्रेस की बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे संकेत है कि कुछ इलाकों में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है, भले ही कुल सीटों के मामले में भाजपा आगे चल रही हो।
विज्ञापन
भाजपा के कई मजबूत इलाकों में जीत
भाजपा ने शुरुआती दौर में लगातार कई वार्ड अपने नाम किए हैं। 111, 112, 121, 122 और 123 जैसे वार्डों में पार्टी की जीत महत्वपूर्ण है। वार्ड 112 से भाजपा के सुनील कोठारी भी चुनाव जीत चुके हैं। उनका नाम मेयर पद की संभावित दौड़ में चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: किसके पक्ष में है शहरों का मूड? 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की ताकत का फैसला
अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं
जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। अब तक केवल 26 वार्डों के परिणाम आए हैं, जबकि 124 वार्डों के नतीजे आना बाकी हैं। इसलिए शुरुआती बढ़त को अंतिम बोर्ड के गणित के तौर पर देखना अभी जल्दबाजी होगी।
फिलहाल, जयपुर के चुनावी मुकाबले में भाजपा ने मजबूत शुरुआत की है। कांग्रेस को भी आठ वार्डों में जीत मिली है और वार्ड 113 में बड़ी जीत ने पार्टी को राहत दी है। अब निगाहें बाकी वार्डों के परिणामों पर हैं, क्योंकि इन्हीं से तय होगा कि जयपुर नगर निगम में सत्ता की तस्वीर किस तरफ जाती है।