फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress president forfeited deposit on four seats to avoid investigation, Hanuman Beniwal big claim

Rajasthan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जांच से बचने चार सीटों पर जमानत जब्त कराई, हनुमान बेनीवाल का बड़ा दावा

Mon, 31 Mar 2025 10:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Mar 2025 10:58 PM IST
सार

बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस में कई धड़े सक्रिय हैं। एक गुट अशोक गहलोत का है, दूसरा सचिन पायलट, तीसरा गोविंद सिंह डोटासरा और चौथा अलवर वाला गुट है। ऐसे में यह नेता जनता के मुद्दे क्या उठाएंगे, जब वे अपना निजी स्वार्थ सिद्धि करने में लगे हुए हैं?

विज्ञापन
Rajasthan Congress president forfeited deposit on four seats to avoid investigation, Hanuman Beniwal big claim
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगाया। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा में पांच गुट बन गए हैं, वहीं कांग्रेस के अंदर भी गुटबाजी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब अधिकारियों का ही गुट शासन चला रहा है, जिससे जनता को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। वर्तमान सरकार की स्थिति तो खराब है ही, लेकिन विपक्ष उससे भी ज्यादा बदहाल स्थिति में है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जांच से बचने के लिए पार्टी की चार सीटों पर उपचुनाव में जमानत जब्त करवा दी। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था तब हमने पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा फूंकने का काम किया था। लेकिन, अब कांग्रेस अपनी पुरानी स्थिति में लौट आई है और पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात

कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में असमर्थ
बेनीवाल ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में कई धड़े सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एक गुट अशोक गहलोत का है, दूसरा सचिन पायलट, तीसरा गोविंद सिंह डोटासरा और चौथा अलवर वाला गुट है। ऐसे में यह नेता जनता के मुद्दे क्या उठाएंगे, जब वे खुद अपनी निजी स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए हैं? बेनीवाल ने कहा कि विपक्ष में कांग्रेस एक मजबूत भूमिका नहीं निभा पा रही है, जिससे आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

ये भी पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात

आरएलपी भाजपा-कांग्रेस दोनों से दूर
बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी ने एक बार स्पष्ट कर दिया था कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी और न ही भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने दावा किया कि अगर, उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ती, तो भाजपा की सरकार नहीं बन पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed