सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Deputy CM Prem Chand Bairwa Viral Dance Desi Style, Plays Manjire And Dances On Folk Songs

Rajasthan: डिप्टी सीएम का देसी अंदाज, लोकगीतों पर मंजीरे बजाकर खूब थिरके बैरवा, सोशल मीडिया पर मिली वाहवाही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

फागी के भोजपुरा गांव में तेजाजी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम बैरवा ने कार्यक्रम के दौरान मंजीरे बजाकर लोकगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया। डिप्टी सीएम का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Rajasthan Deputy CM Prem Chand Bairwa Viral Dance Desi Style, Plays Manjire And Dances On Folk Songs
लोकगीतों पर जमकर थिरके डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में संस्कृति और सादगी का अनोखा संगम देखने को मिला जब उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने फागी के भोजपुरा गांव में तेजाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंजीरा थामकर लोकगीतों की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किया। उनका यह देसी अंदाज न केवल कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए यादगार रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

Trending Videos




कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। जैसे ही लोकगीतों की धुनें बजनी शुरू हुईं, डिप्टी सीएम बैरवा ने मंजीरा थामकर ताल से ताल मिलाना शुरू किया। उनका यह सहज और स्वाभाविक अंदाज लोगों के दिलों को छू गया। बैरवा के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स बैरवा की इस सरलता और संस्कृति से जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Kota News: दो दोस्त बने दुश्मन, रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट, सीसीटीवी में कैद घटना

डॉ. बैरवा के इस लोक रंगीले अंदाज ने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता का भी दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि डिप्टी सीएम बनने के बाद भी वे अपनी संस्कृति, धरती और जनता के प्रति उतने ही समर्पित हैं और राजनीति से ऊपर उठकर अपनी जड़ों से गहरे जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed