{"_id":"6adb09d0491c56f28b0e1720","slug":"rajasthan-four-pilgrims-from-agra-returning-from-khatu-shyam-temple-die-after-their-car-tire-bursts-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में हादसा: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे आगरा के चार श्रद्धालुओं की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में हादसा: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे आगरा के चार श्रद्धालुओं की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार
Fri, 23 Oct 2026 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:46 PM IST
सार
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह कार का टायर फटने से वाहन खाई में गिर गया। हादसे में आगरा निवासी चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर क्षेत्र में हुआ। हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
पढे़ं: कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, सीताराम लांबा बोले- संगठन-कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो
विज्ञापन
टायर फटने से हुआ हादसा
रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हाईवे पर लगा जाम, दूसरे हादसे में पांच घायल
हादसे के बाद दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई में गिरी कार को बाहर निकलवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू कराई जा सकी। उधर, दौसा जिले में ही एक अन्य सड़क हादसे में दिल्ली से कोटा की ओर जा रहा लोडिंग टेम्पो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार पांच लोग घायल हो गए।