फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain and Hailstorm Alert for Western Districts From October 24

राजस्थान का मौसम: गर्मी के बीच बारिश और ओले का अलर्ट, इस तारीख से बदलेगा मौसम

Fri, 23 Oct 2026 07:03 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 23 Oct 2026 07:03 AM IST
सार

राजस्थान में 24 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। फिलहाल पश्चिमी जिलों में गर्मी बनी हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain and Hailstorm Alert for Western Districts From October 24
जयपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। प्रदेश में 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर के आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। गुरुवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बाड़मेर में पारा 38.6 डिग्री और जोधपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, देर शाम जैसलमेर के कई इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। फलोदी के आसपास भी बादलों की आवाजाही देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी, रात में बढ़ी ठंडक

दिन में तापमान ऊंचा रहने के बावजूद प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। सीकर, पिलानी, टोंक और भीलवाड़ा सहित कई जगह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। माउंट आबू में गुरुवार रात सबसे कम 14.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।



यह भी पढें- राजस्थान: पहले टिकट होल्ड, फिर हरी झंडी; राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम को मिला भाजपा का सिंबल

24 अक्टूबर से पश्चिमी जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। इसके बाद 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर खासतौर पर बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

जयपुर में दिनभर रही धूप

राजधानी जयपुर में गुरुवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, देर शाम शहर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed