फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Government Transfers 18 IPS Officers in Major Police Reshuffle

Rajasthan IPS Transfers: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले अफसर

Wed, 15 Jul 2026 06:40 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 15 Jul 2026 06:40 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने देर रात 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल यातायात डीजी बनीं, जबकि अंशुमन भौमिया को जोधपुर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Government Transfers 18 IPS Officers in Major Police Reshuffle
राजस्थान पुलिस में हुए तबादले

विस्तार

राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 18 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल में डीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन

सबसे अहम बदलाव में आईपीएस अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (यातायात) बनाया गया है। आईपीएस शरत कविराज को आईजी, अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आईपीएस अंशुमन भोमिया को पुलिस आयुक्त, जोधपुर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan: सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, गेट तोड़कर घुसे श्रद्धालु; पुलिस ने 4 को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आईपीएस राजेंद्र सिंह को आईजी, सतर्कता, जयपुर, आईपीएस डॉ. रवि को आईजी, अजमेर रेंज, आईपीएस कैलाश चंद बिश्नोई को आईजी, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण तथा आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को आईजी, भरतपुर रेंज बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलावों में आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), जयपुर पुलिस आयुक्तालय, आईपीएस राजेश कुमार कांवट को पुलिस अधीक्षक, बालोतरा तथा आईपीएस नरेंद्र सिंह मीणा को कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed