Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan high court quashes 11 year old dowry harassment case marital dispute not legal cruelty

सामान्य नोकझोंक कानूनी क्रूरता नहीं: हाईकोर्ट ने रद्द किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस, कही ये अहम बात

Tue, 17 Nov 2026 11:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने उदयपुर निवासी राहुल बड़िवाल के खिलाफ दर्ज 11 साल पुराने दहेज प्रताड़ना के मामले को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि पति-पत्नी के बीच सामान्य नोकझोंक, चिड़चिड़ापन और आपसी अनबन को कानूनी क्रूरता नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
rajasthan high court quashes 11 year old dowry harassment case marital dispute not legal cruelty
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पति-पत्नी के बीच होने वाली सामान्य नोकझोंक, चिड़चिड़ापन और आपसी अनबन को हर स्थिति में कानूनी क्रूरता नहीं माना जा सकता। अदालत ने उदयपुर निवासी राहुल बड़िवाल के खिलाफ दर्ज 11 साल पुराने दहेज प्रताड़ना के मामले और उससे जुड़ी पूरी आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के सामान्य और अस्पष्ट आरोप लगाकर आपराधिक कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने की।

विज्ञापन

शादी के 11 साल बाद दर्ज कराई थी एफआईआर

मामले के अनुसार, उदयपुर निवासी राहुल बड़िवाल का विवाह 23 जून 2004 को जयपुर निवासी युवती से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद शुरू हो गए। इसके बाद पत्नी ने 2 दिसंबर 2015 को जयपुर के महिला थाने में पति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन

मामले में आरोप तय होने के बाद राहुल बड़िवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने एफआईआर और उसके आधार पर चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की मांग साबित करने के लिए नहीं मिले ठोस साक्ष्य

याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। अदालत ने पाया कि शादी के करीब 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग का आरोप लगाया गया। रिकॉर्ड में दहेज की मांग को साबित करने वाला कोई ठोस साक्ष्य या सहायक सामग्री भी मौजूद नहीं थी।

अदालत ने कहा कि वैवाहिक जीवन में आपसी नाखुशी, चिड़चिड़ापन और छोटी-मोटी नोकझोंक होना सामान्य बात है। केवल इन आधारों पर किसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी क्रूरता का मामला नहीं बनाया जा सकता।

दहेज प्रताड़ना के कानून का हथियार की तरह इस्तेमाल चिंताजनक

हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों में दहेज प्रताड़ना से जुड़े कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल दबाव बनाने के हथियार के रूप में किए जाने पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि सामान्य और अस्पष्ट आरोपों के आधार पर आपराधिक मुकदमे चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग हो सकता है।
अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि लंबे समय तक चलने वाले आपराधिक मुकदमों का किसी व्यक्ति के मानसिक और सामाजिक जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए ऐसे मामलों में आरोपों की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखना जरूरी है।

हाईकोर्ट ने एफआईआर और पूरी आपराधिक कार्यवाही की रद्द

मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने राहुल बड़िवाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर और उसके आधार पर चल रही समस्त आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया।


अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि वैवाहिक मतभेद और कानूनी रूप से साबित होने वाली क्रूरता के बीच अंतर करना जरूरी है। बिना ठोस आधार और साक्ष्यों के आपराधिक कानून का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को परेशान करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed