Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Insurance companies will no longer be able to deduct TDS on interest on compensation

राजस्थान: बीमा कंपनियां अब नहीं काट सकेंगी मुआवजे के ब्याज पर टीडीएस, हाईकोर्ट ने दूर किया कानूनी भ्रम; फैसला

Mon, 23 Nov 2026 08:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 08:48 AM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच ने फैसला दिया है कि एमएसीटी के तहत क्लेम याचिका दाखिल करने से अवार्ड जारी होने तक मिलने वाला ब्याज कर योग्य आय नहीं है। इसलिए बीमा कंपनियां इस राशि पर टीडीएस नहीं काट सकेंगी।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Insurance companies will no longer be able to deduct TDS on interest on compensation
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय की फुल बेंच ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) के तहत मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि के ब्याज पर महत्वपूर्ण विधिक व्यवस्था दी है। अदालत ने स्पष्ट निर्णय दिया है कि क्लेम याचिका प्रस्तुत करने की तारीख से लेकर अवार्ड जारी होने तक की अवधि का ब्याज कर योग्य आय की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में बीमा कंपनियां इस ब्याज राशि पर टीडीएस की कटौती नहीं कर सकती हैं। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल, जस्टिस भुवन गोयल तथा जस्टिस समीर जैन की फुल बेंच ने इस संबंध में भेजे गए संदर्भ पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। पीठ ने माना कि धारा 171 के अधीन दिया जाने वाला ब्याज भी मूल क्षतिपूर्ति का ही स्वरूप है।

विज्ञापन


कर योग्य आय नहीं माना जाएगा ब्याज
उच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि मोटर दुर्घटना के मामलों में पीड़ितों को मिलने वाला ब्याज क्षतिपूर्ति का ही अभिन्न हिस्सा है। जब तक यह राशि कर के दायरे में नहीं आती, तब तक इस पर आयकर का नियम लागू नहीं होता। अदालत ने यह व्यवस्था भी स्पष्ट की कि भुगतान पर टीडीएस की कटौती केवल उसी स्थिति में संभव है, जब किसी दावेदार को एक वित्तीय वर्ष में प्राप्त ब्याज की कुल राशि पचास हजार रुपये से अधिक हो। यदि बीमा कंपनी ने गैर-कर योग्य राशि पर टीडीएस काट लिया है, तो संबंधित दावेदार आयकर विभाग से रिफंड का दावा प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन


बीमा कंपनियां नहीं काट सकेंगी टीडीएस
इस कानूनी विवाद की शुरुआत मोटर दुर्घटना से जुड़े एक मामले से हुई थी, जिसमें एमएसीटी अधिकरण ने पीड़ित पक्ष की क्लेम याचिका को स्वीकार करते हुए क्षतिपूर्ति राशि के साथ याचिका दायर करने की तिथि से ब्याज देने का आदेश दिया था। बीमा कंपनी ने इस ब्याज राशि का भुगतान करते समय टीडीएस काट लिया। बीमा कंपनी के इस कदम के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राहुल जोशी ने अदालत के समक्ष तर्क रखा कि ब्याज की राशि भी वस्तुतः क्षतिपूर्ति के समान ही होती है। इसलिए इसे कर योग्य आय मानकर टीडीएस काटना पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिन्न निर्णयों के बाद फुल बेंच को संदर्भ
उच्च न्यायालय में इस मामले की प्रारम्भिक सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पूर्व में उच्च न्यायालय की अलग-अलग एकल व खंडपीठों ने इस कानूनी बिंदु पर परस्पर विरोधी निर्णय दिए थे। एकरूपता के अभाव के कारण उत्पन्न भ्रम को समाप्त करने के लिए इस विषय को विस्तृत व्याख्या हेतु फुल बेंच को संदर्भित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed