सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: After 40 years, Congress will have direct dialogue with district presidents

Rajasthan News: 40 साल बाद कांग्रेस जिलाध्यक्षों से करेगी सीधा संवाद, 27 से दिल्ली में बैठकें होंगी शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Mar 2025 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राष्ट्रीय कांग्रेस में करीब 40 साल के बाद जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस दिल्ली में एक अहम बैठक बुला रही है। इसमें देश भर से 700 से ज्यादा जिलाध्यक्ष दिल्ली जा रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने बताया कि जिलाध्यक्षों के साथ 27 अप्रेल से बैठकें शुरू होंगी।

Rajasthan News: After 40 years, Congress will have direct dialogue with district presidents
कांग्रेस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने 700 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। यह संवाद कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में 27, 28 मार्च और 3 अप्रैल को अलग-अलग सत्रों में होगा। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

Trending Videos

राजस्थान कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने बताया कि राज्य के जिलाध्यक्षों से 3 अप्रैल को संवाद होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साल 2025 को संगठन को समर्पित किया है, इसलिए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा- ' ये संविधान-कानून की अनदेखी कर रहे'

तूनवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी की संगठनात्मक संरचना की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। इस संवाद में बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे, जिससे उन्हें संगठन को मजबूती देने की प्रेरणा मिलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब 40 साल बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed