{"_id":"69121a1dda9b2a7fec0fe728","slug":"rajasthan-news-high-alert-in-rajasthan-after-delhi-blast-security-tightened-from-jaipur-to-border-districts-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट: जयपुर में सघन जांच शुरू, श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा में क्या हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट: जयपुर में सघन जांच शुरू, श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा में क्या हाल?
Mon, 10 Nov 2025 10:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/श्रीगंगानगर/बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/श्रीगंगानगर/बांसवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:30 PM IST
सार
Rajasthan High Alert After Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में रेलवे स्टेशन व मॉल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। श्रीगंगानगर में पुलिस गश्त तेज किया गया है और बांसवाड़ा में सीमाओं पर कड़ी जांच शुरू की गई है। सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जयपुर में सड़कों और रेलवे स्टेशन पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हुए धमाके के बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें। पुलिस को लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में सख्त सुरक्षा, रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी
राजधानी जयपुर में अलर्ट जारी होने के बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जबकि शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शहर के होटलों और धर्मशालाओं में भी तलाशी अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जयपुर जिले की एंट्री पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में बढ़ाई गई पुलिस गश्त, सरहदी इलाके पर कड़ी नजर
दिल्ली धमाकों के बाद श्रीगंगानगर जिला भी हाई अलर्ट पर है। सरहदी क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने यहां भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त बढ़ा दी है। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिले की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने सभी एसएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई न बरती जाए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के बाद राजस्थान में अलर्ट, DGP राजीव शर्मा ने बढ़ाई सतर्कता
बांसवाड़ा में सीमाई चौकियों पर सघन जांच
बांसवाड़ा जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली धमाके के बाद पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग 56 व 927-ए से जुड़े बाईपास मार्गों पर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। गुजरात के दाहोद और मध्यप्रदेश के रतलाम जाने वाले मार्गों पर विशेष रूप से चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। साथ ही बांसवाड़ा में हाईवे पर होटल्स में भी जांच की जा रही है और एमपी सीमा पर आंबापुरा थाना पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई है।
प्रदेशभर में सुरक्षा तंत्र सक्रिय, सतर्कता बढ़ाई गई
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों में बीट पुलिस, बीडीएस टीम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रखा जाए। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए।
यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी