पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Rahul's Nyaya Yatra will enter Rajasthan today, will enter with much fanfare in Dholpur

Rajasthan News: आज राजस्थान में एंट्री लेगी राहुल की न्याय यात्रा, धौलपुर में धूमधाम के साथ होगा प्रवेश

Sun, 25 Feb 2024 12:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

Jaipur: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम राजस्थान में प्रवेश करेगी। अब तक यह यात्रा 11 राज्यों से गुजर चुकी है और राजस्थान इसका 12वां पड़ाव होगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Rahul's Nyaya Yatra will enter Rajasthan today, will enter with much fanfare in Dholpur
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज शाम राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। यह यात्रा शाम 4 बजे उत्तरप्रदेश से राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश करेगी। देश के 11 राज्यों का सफर पूरा कर यात्रा आज शाम राजस्थान में प्रवेश करेगी। उत्तरप्रदेश में यह यात्रा इस मायने में भी सफल रही कि यूपी के सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यात्रा के साथ जुड़कर तमाम विवादों के बीच सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन के रास्ते साफ कर दिए।

विज्ञापन


आज शाम 4 बजे न्याय यात्रा धौलपुर जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान बॉर्डर पर फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी होगी। जिसमें यूपी कांग्रेस के चीफ अजय राय राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा को यात्रा का झंडा देंगे। यात्रा में 1 मार्च तक ब्रेक रहेगा फिर 2 मार्च दोपहर 2 बजे राहुल गांधी धौलपुर से फिर से यात्रा शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


यात्रा में पार्टी के प्रमुख नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ ही चुनाव प्रभारी रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा के जरिए पूर्वी राजस्थान की करौली-धौलपुर, दौसा और भरतपुर लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की पैनी नजर रहेगी। हालांकि इससे पहले भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूर्वी राजस्थान के कई जिलों से होकर निकल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed