Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sees Colder Nights as Fatehpur Records Below 5 Degrees

राजस्थान का मौसम: फतेहपुर में पारा 5 डिग्री से नीचे, जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात; आगे कैसा रहेगा मौसम ?

Thu, 26 Nov 2026 06:31 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 26 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

राजस्थान में उत्तरी हवाओं से सर्दी बढ़ गई है। फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Rajasthan Sees Colder Nights as Fatehpur Records Below 5 Degrees
राजस्थान मौसम

विस्तार

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। शेखावाटी अंचल में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बुधवार को यहां पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। नागौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर सहित कई इलाकों में सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

विज्ञापन

शेखावाटी में सबसे ज्यादा ठंड, जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात

बुधवार को शेखावाटी के साथ बीकानेर संभाग और पूर्वी राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग में सर्द हवाओं का असर अधिक रहा। फतेहपुर और सीकर में रात का तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी जयपुर में भी रात के तापमान में गिरावट आई। यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम स्तर है। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

कोटा में न्यूनतम तापमान गिरकर 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज हुआ। अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.1 और अधिकतम 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां सुबह हल्की धुंध के साथ ठंड का असर दिखाई दिया।

यह भी पढे-राजस्थान: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब

बाड़मेर में दिन में गर्मी, रात में बढ़ रही ठंड

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। बाड़मेर और जैसलमेर में दिन के समय तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के समय यहां भी ठंडक बढ़ने लगी है।

इस तरह शेखावाटी के इलाकों में जहां रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में दिन का पारा 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में यह अंतर बना हुआ है।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ, शीतलहर का असर रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहेगा।

दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन सुबह जल्दी और देर शाम बाहर निकलने पर ठंड महसूस होगी। फिलहाल प्रदेश में किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed