फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: What Will the Next Seven Days Bring? Where Will It Get Colder and Where Will Heat Persist?

राजस्थान का मौसम: अगले सात दिन कैसे रहेंगे, कहां बढ़ेगी ठंड और कहां रहेगी गर्मी?

Mon, 26 Oct 2026 07:03 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 26 Oct 2026 07:03 AM IST
सार

राजस्थान में अगले सात दिनों के दौरान मौसम, तापमान और ठंड के रुख पर नजर रहेगी। जानिए किन इलाकों में ठंड बढ़ने और कहां गर्मी बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: What Will the Next Seven Days Bring? Where Will It Get Colder and Where Will Heat Persist?
जयपुर के मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर को अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 27 अक्टूबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके असर से 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

एक ओर किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में सूखे का संकट बना हुआ है। राज्य सरकार ने 13 जिलों को अकालग्रस्त घोषित किया है। इन जिलों की 53 तहसीलों में सूखे की स्थिति बताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश किसानों और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अहम हो सकती है।

विज्ञापन

27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी जिले के लिए बारिश या आंधी का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 27 अक्टूबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 29 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 30 अक्टूबर को भी इन संभागों में बारिश के आसार बने रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

इस दौरान पूर्वी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम में बदलाव की क्या है वजह?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं, उत्तरी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा 27 अक्टूबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते महीने के आखिरी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार, 26 अक्टूबर को जयपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या आंधी का विशेष अलर्ट नहीं है।

राजस्थान के 13 जिले अकालग्रस्त, 53 तहसीलों में सूखे की स्थिति

राजस्थान में बारिश की कमी के चलते सूखे का संकट बना हुआ है। राज्य सरकार ने 13 जिलों को अकालग्रस्त घोषित किया है। सरकार की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद आपदा राहत विभाग ने सूखे की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके अनुसार, इन जिलों की 53 तहसीलें सूखे से प्रभावित हैं।

अकालग्रस्त घोषित जिलों में बांसवाड़ा, बाड़मेर, बालोतरा, चूरू, डूंगरपुर, ब्यावर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, फलोदी, नागौर, पाली और सिरोही शामिल हैं।

इनमें से 44 तहसीलों में गंभीर सूखे की स्थिति बताई गई है। इनमें बांसवाड़ा की गढ़ी और अर्थूना, बाड़मेर जिले की गडरारोड़, चौहटन, बाड़मेर, बायतू, सैड़वा, रामसर, शिव, धनाऊ, बाड़मेर ग्रामीण और गुढ़ामालानी शामिल हैं। बालोतरा जिले की कल्याणपुर और पचपदरा तहसील भी इस सूची में हैं।

इसके अलावा डूंगरपुर की आसपुर, गलियाकोट, झौथरीपाल और सागवाड़ा; जैसलमेर की फतेहगढ़, भणियाणा, सम और रामगढ़; जालौर की आहोर, चितलवाना, जसवंतपुरा, बागौड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर, सायला और भाद्राजून तहसीलें गंभीर सूखे से प्रभावित बताई गई हैं।

जोधपुर जिले की ओसियां, तिवरी, बालेसर, बावड़ी, शेरगढ़ और शेखाला; फलोदी की फलोदी, बाप, बापिणी और आऊ; पाली की सुमेरपुर तथा सिरोही की शिवगंज तहसील भी इस सूची में शामिल हैं।

वहीं, नौ तहसीलों में मध्यम सूखे की स्थिति बताई गई है। इनमें बांसवाड़ा की सज्जनगढ़, डूंगरपुर की सीमलवाड़ा, पालदेवल और ओबरी, ब्यावर की रायपुर, जैसलमेर की जैसलमेर, जोधपुर की पीपाड़ शहर, फलोदी की सेतरावा और नागौर की खींवसर तहसील शामिल हैं।

यह भी पढें- आज उपसरपंच का चुनाव: सुबह 10 बजे बैठक, 11 बजे तक नामांकन, जरूरत पड़ी तो दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मतदान

राजस्थान में अगले दिनों के मौसम का हाल

- 26 अक्टूबर: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

- 27 अक्टूबर की रात: नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

- 29 अक्टूबर: जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार।

- 30 अक्टूबर: पूर्वी राजस्थान के इन संभागों के साथ बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed