फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RCA Elections: Dhananjay Singh Camp Raises Questions Over Entry of 11-12 Outsiders

आरसीए चुनाव में मतदान के बाद बवाल: धनंजय सिंह गुट ने उठाए सवाल; 11 बाहरी लोगों की मौजूदगी का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 06:18 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 06:18 PM IST
सार

जयपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की छह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान पूरा हो गया। कुल 38 मतदाताओं में से 35 ने मतदान किया। मतदान के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धनंजय सिंह के गुट ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निष्पक्ष नहीं होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
RCA Elections: Dhananjay Singh Camp Raises Questions Over Entry of 11-12 Outsiders
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धनंजय सिंह खींवसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की छह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनाव में कुल 38 मतदाताओं में से 35 ने मतदान किया। मतदान के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धनंजय सिंह के गुट ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निष्पक्ष नहीं होने का आरोप लगाया है। गुट की ओर से इलेक्शन ऑफिसर को लिखित शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन


आधार जांच के बाद भी 11-12 बाहरी लोगों पर सवाल
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धनंजय सिंह ने मतदान के बाद कहा कि सभी लोगों को आधार कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया और केवल जिला क्रिकेट संघों से जुड़े सदस्यों को अंदर आने की अनुमति थी। इसके बावजूद 11 से 12 ऐसे लोग नजर आए, जिनका क्रिकेट से कोई संबंध नहीं था। धनंजय सिंह ने सवाल उठाया कि ऐसे लोगों को चुनाव स्थल में प्रवेश क्यों दिया गया।
विज्ञापन


तीन नए क्रिकेट संघों के मतदान पर भी सवाल
धनंजय सिंह ने डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और बालोतरा क्रिकेट संघों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये तीनों नए क्रिकेट संघ चुनाव प्रक्रिया में जुड़े हैं और उनके सचिवों को मतदान करना था। तीनों संघों के सचिव एजीएम में मौजूद भी रहे, लेकिन उन्होंने मतदान नहीं किया। धनंजय सिंह ने कहा कि यह बड़ा सवाल है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इलेक्शन कमीशन को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने भी जताई आपत्ति
वहीं, धनंजय गुट से कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष तिवाड़ी ने भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आरसीए के चुनाव निष्पक्ष तरीके से होने चाहिए थे, लेकिन चुनाव के दौरान ऐसी स्थिति देखने को मिली, जिससे सवाल खड़े हुए हैं। तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि 11 ऐसे लोग मौजूद थे, जिनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था।

कैबिनेट रैंक के व्यक्ति की मौजूदगी पर भी सवाल
आशीष तिवाड़ी ने यह भी कहा कि चुनाव स्थल पर एक कैबिनेट रैंक के व्यक्ति की मौजूदगी भी थी। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने मतदाताओं को प्रभावित किया या नहीं, यह जांच का विषय है। तिवाड़ी के अनुसार, इस मामले में इलेक्शन ऑफिसर को लिखित शिकायत दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की गई है।


आरसीए चुनाव के दौरान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे थे। मतदान पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर धनंजय गुट की ओर से उठाए गए सवालों के बीच अब इलेक्शन ऑफिसर को दी गई शिकायत पर होने वाली कार्रवाई पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed