{"_id":"6a1c4c773ace4085930eac21","slug":"rajasthan-weather-update-horrific-sandstorm-blinds-jaisalmer-video-shows-complete-blackout-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर में आया रेत का ऐसा बवंडर: जिसने कुछ ही मिनटों में दोपहर को आधी रात में बदला; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर में आया रेत का ऐसा बवंडर: जिसने कुछ ही मिनटों में दोपहर को आधी रात में बदला; देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में रविवार को आए भीषण रेतीले तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल के घने गुबार से दिन में अंधेरा छा गया, दृश्यता बेहद कम हो गई और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सोशल मीडिया पर तूफान के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जैसलमेर में मौसम ने अचानक करवट ली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और रेतीले तूफान ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। रामगढ़ कस्बे सहित आसपास के इलाकों में उठे धूल और रेत के विशाल बवंडरों ने कुछ ही मिनटों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालात ऐसे बने कि दिन के उजाले में भी रात जैसा दृश्य दिखाई देने लगा।
धूल के गुबार से भरा आसमान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते आसमान धूल के घने गुबार से भर गया। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र पर रेत की मोटी परत छा गई। सड़कें, मकान, बाजार और वाहन धूल से ढक गए। तेज हवाओं के कारण लोगों को घरों और दुकानों में शरण लेनी पड़ी।
दिन में छाया अंधेरा, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे
रामगढ़ कस्बे में आंधी का असर इतना अधिक था कि सूरज की रोशनी भी धूल के घने बादलों के बीच फीकी पड़ गई। बाजारों में मौजूद लोग अचानक बदले मौसम को देखकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन रविवार को आए रेतीले तूफान ने मौसम की तस्वीर ही बदल दी। उड़ती रेत के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था और जनजीवन प्रभावित
धूलभरी आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। तेज हवाओं और धूल के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटौती के चलते लोगों को गर्मी के बीच अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
सड़कों पर कम हुई दृश्यता
धूल के घने गुबार के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कई लोगों ने रास्ते में ही वाहन रोककर मौसम सामान्य होने का इंतजार किया। राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर भी आवागमन प्रभावित रहा।
ये भी पढ़ें- मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के बाद प्रशासनिक एक्शन: एसपी बदले, SHO सस्पेंड; तहसीलदार का तबादला
सोशल मीडिया पर छाए वीडियो
रेतीले तूफान के दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं। इन वीडियो में आसमान तक उठते धूल के विशाल गुबार और अंधेरे में तब्दील होता दिन साफ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये दृश्य तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में गर्मियों के दौरान धूलभरी आंधियां और रेतीले बवंडर सामान्य प्राकृतिक घटनाएं हैं, लेकिन जब इनकी तीव्रता बढ़ जाती है तो ये जनजीवन और यातायात दोनों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल क्षेत्र में मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Trending Videos