फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur-shaadi-com-fraud- allegation-fake-income-tax-inspector-80-lakh-fraud Crime News

राजस्थान: शादी डॉट कॉम पर खुद को आयकर निरीक्षक बताया, आरोपी ने युवती से कथित दुष्कर्म कर 80 लाख रुपये ठग लिए

Wed, 14 Oct 2026 03:09 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Oct 2026 03:09 PM IST
सार

जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट के जरिए युवती को शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म करने और 80 लाख रुपये ठगने के आरोप में मेरठ निवासी 27 वर्षीय नमन भटनागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को आयकर विभाग का निरीक्षक बताया था।

विज्ञापन
jaipur-shaadi-com-fraud- allegation-fake-income-tax-inspector-80-lakh-fraud Crime News
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने वैवाहिक वेबसाइट के जरिये खुद को आयकर विभाग का निरीक्षक बताकर दिल्ली की युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शादी डॉट कॉम से शुरू हुई पहचान
पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपी से पहचान दिसंबर 2025 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती सागर, गंगानगर निवासी 27 वर्षीय नमन भटनागर के रूप में हुई है। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता के सामने खुद को आयकर विभाग में निरीक्षक पद पर कार्यरत बताया और युवती को शादी करने का पूरा विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी युवती को अपनी बातों में फंसाकर लगातार मिलने-जुलने लगा।
विज्ञापन


कई होटलों में दुष्कर्म व रुपयों की ठगी
शादी का झांसा देकर आरोपी युवती को दिल्ली से जयपुर ले आया और शहर के कई अलग-अलग होटलों में ठहराकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। देहशोषण करने के साथ-साथ आरोपी ने दिल्ली में फ्लैट खरीदने, सरकारी काम में रिश्वत देने और नौकरी में आ रही परेशानियों जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़िता से कुल 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी का किसी अन्य लड़की के साथ भी अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर जब दोनों में झगड़ा हुआ, तो आरोपी ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले; सीबीआई जांच पर अड़े परिजन


मेरठ स्थित घर पर दबिश देकर गिरफ्तारी
धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने पड़ताल की तो पता चला कि मैट्रिमोनी एप पर आरोपी की प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी थी। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के पालम विलेज थाने में शिकायत दर्ज कराई। 3 सितंबर को वहां से शून्य नंबर प्राथमिकी कटकर विधायकपुरी थाने आई।

विधायकपुरी थानाधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कांस्टेबल भाग्यवर्धन सिंह और रवि कुमार की टीम को मेरठ भेजा।  टीम ने मेरठ स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे धर-दबोचा। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षिराज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed