सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   60 grams of illegal smack worth Rs 12 lakh recovered in Jalore, three arrested

Jalore News: तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई; 12 लाख रुपये की 60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

जालोर जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोतवाली, बागरा और भीनमाल ने अलग-अलग कार्रवाई की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

60 grams of illegal smack worth Rs 12 lakh recovered in Jalore, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जालौर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सख्त नजर आ रही है। जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख कीमत की 60 ग्राम अवैध स्मैक हीरोइन बरामद की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार ज़िला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव  निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोतवाली, बागरा और भीनमाल ने अलग-अलग कार्रवाई की। पुलिस थाना कोतवाली ने 37 ग्राम स्मैक, पुलिस थाना बागरा द्वारा 01.32 ग्राम स्मैक सहित नकद 40150/- रुपये और पुलिस थाना भीनमाल ने 20.90 ग्राम स्मैक जब्त कर 03 मुलजिमानों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक की जब्त
पुलिस के अनुसार जालोर कोतवाली थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व गठित टीम ने थर्ड फेज जालोर में आरोपी नरेश कुमार पुत्र पुनमाराम जाति बिश्नोई निवासी पुनासा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 37 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल को जब्त किया है। आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दूध डेयरी से आरोपी को दबोचा, 1.32 ग्राम स्मैक के साथ नकदी बरामद
जिले के बागरा पुलिस की कार्रवाई में जीत सिंह थानाधिकारी बागरा मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गांव डुडसी में दूध की डेयरी चलाने वाले एक व्यक्ति को दस्तयाब किया। उसके कब्जे से 1.32 ग्राम स्मैक (हिरोइन) व स्मैक और 40,150/- रुपये नकद बरामद किए। आरोपी विक्रम पुत्र पूनमाराम जाति विश्नोई निवासी भालनी गांव जिला साचोर हाल दूध की डेयरी डूडसी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भीनमाल पुलिस ने पकड़ी 20.90 ग्राम अवैध स्मैक, एक तस्कर गिरफ्तार
जिले के भीनमाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान सरहद पुनासा में एक मोटरसाइकिल को रोककर चालक को दस्तयाब कर चेक किया तो युवक के कब्जे में प्लास्टिक की थैली सहित कुल 20.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। आरोपी गोपीचंद पुत्र रामचंन्द्र उम्र 28 साल जाति विश्नोई निवासी सेवडी जिला सांचौर को गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थ स्मैक को परिवहन करने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त कर मुलजिम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed