{"_id":"66d883534321fc59bc07893a","slug":"jalore-news-bhinmal-police-of-jalore-froze-the-property-earned-from-illegal-drug-smuggling-police-froze-the-property-earned-from-illegal-drug-smuggling-and-issued-notice-jalore-news-c-1-1-noi1335-2070613-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति फ्रीज, भीनमाल पुलिस की तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति फ्रीज, भीनमाल पुलिस की तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार
जालौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की संपत्ति फ्रीज की।
कोरा गांव में तस्कर चेलाराम के यहां संपत्ति फ्रिज की कार्रवाई करती पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
अवैध मादक पदार्थ के तस्करों द्वारा तस्करी से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध जालौर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जालौर जिले की भीनमाल पुलिस ने कोरा गांव में अवैध मादक पदार्थ तस्कर के संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की। जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने के निर्देश प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
Trending Videos
इस निर्देश के तहत चैलाराम पुत्र केराराम देवासी निवासी निदेकोरा पुलिस थाना भीनमाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति बनाए जाने की जानकारी मिलने पर धारा 68 (एफ) (1) एनडीपीएस एक्ट के तहत इस्तगासा पेश किया गया, जिसके तहत अब कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि एनडीपीएस सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के समक्ष इस्तगासा पेश किया गया, जिस पर सुनवाई करते हुए विभाग द्वारा चैलाराम की अवैध अर्जित संपत्ति प्लॉट ग्राम पंचायत कोरा कीमत 1 लाख 79 हजार 616 व कोरा में स्थित निमार्णाधीन मकान मय प्लॉट कीमत 16 लाख 61 हजार 190 रुपये की संपत्ति की फ्रीजिंग का आदेश प्राप्त हुआ। जिस पर थानाधिकारी भीनमाल द्वारा तहसीलदार भीनमाल एवं हल्का पटवारी को साथ लेकर उक्त प्रॉपर्टी संपत्ति को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि 27 जुलाई 2019 को साबीर मोहम्मद उपनिरिक्षक तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना भीनमाल मय पुलिस टीम द्वारा करड़ा चार रास्ता पर कार्रवाई करते हुए कार नं एमपी 14 बीडी 0718 को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया तो उक्त कार में तीन व्यक्ति उमेश धोबी पुत्र श्री गोपाल निवासी सेमलिया रानी पुलिस थाना सीतामऊ जिला मंदसौर, गोरधनलाल पुत्र चैनाराम कुमावत उम्र 28 साल निवासी सेमलिया रानी पुलिस थाना सीतामऊ जिला मंदसौर व दिनेश गुजराती पुत्र पुरालाल गुजराती साल निवासी सेमलिया रानी पुलिस थाना सीतामऊ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश होना बताया। उक्त कार की तलाशी ली तो कार के तेल के टैंक में एक अलग खंड बनाकर उसमें 5.860 किलोग्राम अफीम का दूध भरा हुआ पाया गया, जिसे बरामद कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 267/2019 धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया एवं अवैध तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार को जब्त किया गया था।