फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state is in the grip of cyclonic rain, with heavy rain alert issued for these 42 districts toda

यूपी: पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां हो सकता है वज्रपात

Fri, 25 Sep 2026 05:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Sep 2026 05:51 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में चक्रवाती बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार लौटते हुए मानसून के बीच होने वाली यह बारिश तापमान पांच से छह डिग्री तक गिरा देगी। 

विज्ञापन
UP: The entire state is in the grip of cyclonic rain, with heavy rain alert issued for these 42 districts toda
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को बारिश और तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 52 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाम तक प्रयागराज में 26, सुल्तानपुर में 20.8, अमेठी में 19.8 और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश हुई। बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महराजगंज में भी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25-26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा। अगले चार दिनों में तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में है अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आस पास के क्षेत्र ।
 

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा एवं आस पास के क्षेत्र ।

यहां मेघगर्जन/वज्रपात और 40 -60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवा की चेतावनी

UP: The entire state is in the grip of cyclonic rain, with heavy rain alert issued for these 42 districts toda
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed