सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   LS Polls: Ashok Gehlot says Democracy is in danger, Constitution is being torn to pieces, taunt on PM Modi

LS Polls: गहलोत बोले- लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं, पीएम के पास इसका कोई जवाब नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर/सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore Sirohi Lok Sabha: अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मुस्लिम लीग से जोड़ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी की हर तरफ आलोचना हो रही है।

LS Polls: Ashok Gehlot says Democracy is in danger, Constitution is being torn to pieces, taunt on PM Modi
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से लगातार जीत के लिए पूरा संघर्ष किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव को चुनाव जिताने के लिए डटकर मैदान में चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने जालौर जिला मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैभव गहलोत के समर्थन में मतदान के लिए अपील करते हुए अशोक गहलोत ने पिछली कांग्रेस सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। साथ ही जालौर भीनमाल रानीवाड़ा सहित सिरोही जिले में हुए विकास के कार्यों की उपलब्धियां गिनवाईं।

Trending Videos


वहीं, गहलोत ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश में स्थिति बड़ी विकट है। आज लोकतंत्र खतरे में है और इलेक्ट्रोरल बॉन्ड में सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। ED को भेज कर पैसे मंगवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

LS Polls: Ashok Gehlot says Democracy is in danger, Constitution is being torn to pieces, taunt on PM Modi
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने भाजपा पर गरजते हुए कहा कि पुलिस, एसीबी और ईडी भेज कर पैसे किस तरह मंगवाए जाएं, यह काम किया जा रहा है। अगर आप इस तरह से पैसे इकट्ठे कर लो। किसी के यहां एसीबी को भी भेज कर, किसी की फैक्ट्री पर ईडी भेज कर पैसे मंगवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली क्या कर रही है, इस बारे में सब जानते हैं। लोकतंत्र खतरे के अंदर है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड में घोटाला हुआ है, इसमें कोई दो राय नहीं है।

LS Polls: Ashok Gehlot says Democracy is in danger, Constitution is being torn to pieces, taunt on PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ani

इसके अलावा अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सारी चीजों को लेकर पीएम मोदी के पास कोई जवाब नहीं बनता है। प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मुस्लिम लीग से जोड़ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी की हर तरफ आलोचना हो रही है।

सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने यहां पर विकास किया है और विकास के नाम पर वोट मांगना खामी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए बीएल सोनी के सवाल पर कहा कि कोई पार्टी छोड़कर जा रहा है तो कोई पार्टी के अंदर आ रहा है, यह कोई बड़ी बात नहीं है। बड़े-बड़े नेता भी पार्टी छोड़कर गए हैं और कई लोगों ने पार्टी को ज्वाइन किया है। वह (बीएल सोनी) एक डीजीपी थे, जबकि बड़े-बड़े मुख्यमंत्री भी दल बदल कर रहे हैं। उन पर (बीएल सोनी पर) भी कोई प्रकार का दबाव या शिकायत हो सकती है। उसके लिए शामिल हो गए होंगे। इसमें ज्यादा दिमाग में लगाने वाला मामला नहीं है और मैं इन सारी चीजों को सामान्य रूप से देखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed