{"_id":"6a48d3c7564a55e66c0f2215","slug":"2-year-old-innocent-becomes-victim-of-death-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4465579-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: घर के बाहर साइकिल चला रहा था 2 साल का मासूम, रिवर्स ले रही पिकअप ने कुचला; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: घर के बाहर साइकिल चला रहा था 2 साल का मासूम, रिवर्स ले रही पिकअप ने कुचला; चालक फरार
Sat, 04 Jul 2026 08:30 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:30 PM IST
सार
Rajasthan News: झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र के बामन देवरिया गांव में दूध लेने आई पिकअप को रिवर्स करते समय 2 वर्षीय मासूम उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल थाना इलाके में शनिवार सुबह बामन देवरिया गांव में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दूध एकत्रित करने आई पिकअप वाहन को चालक ने लापरवाहीपूर्वक रिवर्स लिया, जिससे मासूम उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घर के बाहर साइकिल चला रहा था मासूम
उन्हेल थाना प्रभारी (सीआई) रामकरण कटारिया ने बताया कि बामन देवरिया निवासी धीरसिंह का करीब ढाई वर्षीय पुत्र भविष्य घर के पास साइकिल चला रहा था। इसी दौरान गांव से दूध लेकर चौमहला की ओर जा रही एक पिकअप वाहन को चालक ने मोड़ पर पीछे किया और लापरवाही के चलते मासूम वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल चौमहला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वाहन जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए
सीसीटीवी फुटेज से खंगाले जा रहे सुराग
थाना प्रभारी ने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि बिना पर्याप्त सावधानी बरते वाहन रिवर्स करने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।