Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Three dead in road accident

झालावाड़ में हादसा: अकलेरा से गांव लौट रहे तीन युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Wed, 04 Nov 2026 08:22 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 08:22 PM IST
सार

झालावाड़ के बरेड़ी की घाटी में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों अकलेरा से गांव लौट रहे थे। दो ने अकलेरा अस्पताल और तीसरे ने झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

विज्ञापन
Three dead in road accident
घटना के बाद मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झालावाड़ जिले के बरेड़ी की घाटी में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक अकलेरा से अपना काम निपटाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की अकलेरा अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बुधवार सुबह तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इनमें से एक का पोस्टमार्टम झालावाड़ और दो का अकलेरा में किया गया। अकलेरा पुलिस के एएसआई राजाराम नागर ने बताया कि घाटोली थाना क्षेत्र के उग्रपुरा गांव निवासी अमरलाल, बीरम और अनिल चौधरी किसी काम से बाइक पर अकलेरा आए थे। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन


पढे़ं:  दो लाख की रिश्वत मांगने वाला ईपीएफओ अधिकारी एसीबी के ट्रैप में, एक लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बरेड़ी की घाटी में सामने से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर तीनों को तत्काल अकलेरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बीरम और अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed