{"_id":"69856d9a3d33bc0e4b04df05","slug":"chinese-youth-will-get-an-opportunity-to-meet-prime-minister-narendra-modi-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-3921203-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: युवाओं को बजट प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: युवाओं को बजट प्रक्रिया से जोड़ने की पहल, माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 का शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय बजट को युवाओं के लिए सरल और रोचक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 की शुरुआत की है। इसके लिए झालावाड़ में युवाओं को मोटिवेट करने के उद्देश्य से पोस्टर जारी किए गए हैं।
युवाओं को बजट प्रक्रिया से जोड़ने की पहल का पोस्टर विमोचन
विज्ञापन
विस्तार
युवाओं को देश की अर्थव्यवस्था, वित्तीय साक्षरता और बजट प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार ने माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य 1 फरवरी को प्रस्तुत केंद्रीय बजट-2026 को युवाओं के लिए सरल, सुलभ और समझने योग्य बनाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को न केवल बजट की गहन जानकारी मिलेगी, बल्कि चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बजट पर वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर भी प्राप्त होगा।
माय भारत झालावाड़ के जिला युवा अधिकारी दिनेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि पिछले साल देशभर से 50 लाख युवाओं ने प्रतियोगिता में आवेदन किया था। यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज 3 से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी, इसमें झालावाड़ के युवाओं को मोटिवेट किया जा रहा है। इसके बाद द्वितीय चरण में चयनित युवाओं के लिए राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: चोंच में सोने की चेन दबाकर ले उड़ा कबूतर, डेगाना के सर्राफा बाजार में मची हलचल
तृतीय एवं अंतिम चरण में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर से चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के साथ बजट पर संवाद करने का अवसर प्रदान मिलेगा। झालावाड़ में माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 का पोस्टर जारी किया गया है। छात्रों को बजट क्विज के उद्देश्य और महत्व की जानकारी भी दी जा रही है तथा इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए युवा माय भारत जिला कार्यालय से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।इस लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। https://mybharat.gov.in/quiz/quiz_dashboard/aDVZUXhJY2ZhL2wzaXNhOFZwQko2QT09
ऐसे होगा चयन
पोर्टल पर आवेदन के बाद झालावाड़ से चयन होगा इसके बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन करने के बाद चयनित युवकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बजट पर सवाद का मौका मिलेगा। झालावाड़ से मोहित प्रताप सिंह युवा दिवस पर जनवरी में भारत मंडपम में मिल चुका है। बता दें कि पिछले साल झालावाड़ से इसके लिए 3000 आवेदन मिले थे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन