{"_id":"69df705f3103e864b6017d95","slug":"female-village-development-officer-arrested-for-bribery-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4166168-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विवाह प्रमाण-पत्र के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, महिला अधिकारी 10,400 रुपये लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विवाह प्रमाण-पत्र के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, महिला अधिकारी 10,400 रुपये लेते गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
झालावाड़ में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 10,400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र की एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल जोड़ों के विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के बदले पैसे की मांग कर रही थी।
विवाह प्रमाण पत्र के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मऊ बोरदा ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी ने एक सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि से विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के बदले राशि की मांग की थी। संस्था की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था और उनके प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक था। इसी प्रक्रिया के दौरान कथित रूप से प्रति प्रमाण पत्र तय राशि देने की शर्त रखी गई।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को कार्यालय में ही रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- राजस्थान पेपर लीक केस: सुप्रीम कोर्ट सख्त, RAS अभ्यर्थी हनुमाना राम की जमानत खारिज; नहीं मिली राहत
ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ी गई अधिकारी
एसीबी की टीम ने निगरानी रखते हुए आरोपी को 10,400 रुपये राशि लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके निवास स्थान की तलाशी भी ली जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X