सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   vasundhara raje statement politics heated controversy discussion

Jhalawar News: “मैं अपने लिए कुछ नहीं कर सकी…”, वसुंधरा राजे के बयान से गरमाई सियासत, चर्चाओं का दौर तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ के मनोहरथाना में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिर से एक बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में वो अपने लिए कुछ नहीं कर पाई हैं। चुनाव नहीं होने पर भी पद यात्रा करने से लोगों से जुड़ाव बना रहता है।

vasundhara raje statement politics heated controversy discussion
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  झालावाड़ के मनोहर थाना में इलाके में बड़ा बयान दिया। इसके बाद बयान के मायने निकाले जाने लगे। अपने लिए कुछ नहीं कर पाने और बिना चुनाव के भी लोगों के बीच वसुंधरा के जाने से जुड़े बयान पर सियासी लोग चर्चा कर रहे हैं।  इससे पहले भी वसुंधरा राजे अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं।  
Trending Videos


जानें क्या दिया बयान? 

यहां पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि छोटे-मोटे काम होते रहते हैं, किसी को घर नहीं मिल रहा, किसी को पेंशन या मुआवजा नहीं मिल रहा। लोग उनसे शिकायत करते हैं, तो उन्होंने कहा  'मेरे साथ भी ऐसा हुआ, मैं अपने लिए कुछ नहीं कर सकी, तो तुम्हारे लिए क्या करूं।' उन्होंने कहा  “मेरा चला गया, मैं अपने आप को नहीं बचा सकी और लोग कहते हैं कि आप हमें बचा लीजिए।” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पदयात्रा को लेकर क्या बोलीं वसुंधरा राजे ?

कामखेड़ा में आयोजित पदयात्रा को लेकर वसुंधरा राजे ने कहा कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि जब चुनाव नहीं है, तो पदयात्राएं क्यों की जा रही हैं ? इस पर उन्होंने कहा कि पदयात्रा से आमजन के करीब जाने और उनकी छोटी-छोटी समस्याएं जानने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी बस यात्राएं कर चुकी हैं और यह उनकी चौथे चरण की यात्रा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यात्रा के दौरान खान-पान का ध्यान रखें, कोई बीमार न पड़े और जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनका समाधान प्रशासन के साथ मिलकर किया जाएगा।


विकास कार्यों का किया जिक्र, बदली क्षेत्र की तस्वीर
अपने संबोधन में वसुंधरा राजे ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार का उल्लेख करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पहले मनोहरथाना पहुंचने में पूरा दिन लग जाता था, लेकिन अब सड़कों और सुविधाओं में सुधार के कारण क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि मनोहरथाना अब पिछड़ा क्षेत्र नहीं, बल्कि तेजी से विकास करने वाला इलाका बन गया है।

ये भी पढ़ें- Weather Update: राजस्थान में मौसम साफ, बढ़ने लगी गर्मी; दो हफ्तों में 40 डिग्री पार का अनुमान

कामखेड़ा बालाजी मंदिर के विकास पर जताई खुशी
उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार मंदिर आई थीं, तब केवल एक चबूतरे पर मूर्ति थी, लेकिन आज मंदिर भव्य स्वरूप ले चुका है और देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मनोहरथाना क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में विधायक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
उन्होंने कहा कि “गागरोन दुर्ग गैलरी” जैसे प्रयास स्थानीय विरासत को संरक्षित करेंगे और देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय कला-संस्कृति को आधुनिक माध्यमों से प्रस्तुत करने पर काम कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ सके। वसुंधरा राजे ने कहा कि झालावाड़ में पर्यटन को आगे बढ़ाने में सभी लोग सहयोग कर रहे हैं, खासकर महिलाएं भी इसमें भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन का मतलब सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि इससे रोजगार और नौकरी के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि झालावाड़ की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed