सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar Crime: Brothers Arrested in Mobile Snatching Case Confess to Murder

Crime: झालावाड़ में अंधे हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल स्नैचिंग मामले में पकड़े गए भाइयों ने कबूली हत्या की बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhalawar Crime: झालावाड़ में मोबाइल स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार दो सगे भाइयों ने सारोला क्षेत्र में तेजपाल उर्फ भैरू की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं, जबकि फरार आरोपी गोकुल की तलाश जारी है।

Jhalawar Crime: Brothers Arrested in Mobile Snatching Case Confess to Murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद बाइकें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ शहर के मंगलपुरा इलाके में 6 मार्च को एक महिला से मोबाइल छीनने की घटना के बाद पुलिस जांच के दौरान एक पुराने अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने थाना सारोला क्षेत्र में हुई तेजपाल उर्फ भैरू की हत्या की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया।

Trending Videos

 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस मोबाइल स्नैचिंग की घटना की जांच कर रही थी। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल दो सगे भाइयों नरेन्द्र और सुरेन्द्र की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से महिला से छीना गया मोबाइल फोन और चोरी की बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ में सामने आया अंधा हत्याकांड
मोबाइल छीनने के मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने थाना सारोला क्षेत्र में 21 जनवरी को तेजपाल उर्फ भैरू खाईवाल निवासी खेड़ा, थाना खानपुर, जिला झालावाड़ की हत्या करने की बात स्वीकार की। इस मामले में पहले ही सारोला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रखी थी।
 
कई जगहों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं और हत्या की घटना के बाद लगातार अलग-अलग जगहों पर छिपते फिर रहे थे। इस दौरान वे मोबाइल छीनने और बाइक चोरी जैसी वारदातों को भी अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में उन्होंने झालावाड़ शहर, झालरापाटन, सारोला, खानपुर और कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र से 5 बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 चोरी की बाइक और 2 बाइक के चेसिस बरामद किए हैं।

पढ़ें- 'मेरी जान... बहुत जल्दी लौटेंगे': जेल में इफ्तार पार्टी की फोटो हुई वायरल, तलाशी में 13 मोबाइल और 11 सिम बरामद
 
हत्या में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि नरेन्द्र और सुरेन्द्र ने अपने साथी गोकुल पुत्र द्वारकालाल निवासी हरिगढ़ खेड़ा, खानपुर के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी गोकुल की तलाश कर रही है। हत्या के मामले की आगे की जांच थानाधिकारी खानपुर द्वारा की जा रही है।
 
गांजा बेचने को लेकर थी पुरानी रंजिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने गांव में गांजा बेचने का काम करते थे और उनका साथी गोकुल भी इस काम में शामिल था। गांव का भैरू उर्फ तेजपाल भी गांजा बेचता था और वह उनसे सस्ती गांजे की पुड़िया बेचता था, जिससे उसकी बिक्री ज्यादा हो रही थी और उनका नुकसान होने लगा था। इसी को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने बताया कि इसी रंजिश के चलते उन्होंने गोकुल के साथ मिलकर तेजपाल उर्फ भैरू को नशा करने के बहाने जंगल में बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed