{"_id":"69aff8c0d822e716a8005304","slug":"jhalawar-post-office-bomb-threat-causes-panic-police-and-bomb-disposal-squad-search-operation-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में करेंगे सायनाइड गैस से IED ब्लास्ट': झालावाड़ में हड़कंप, पाकिस्तान से क्या कनेक्शन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में करेंगे सायनाइड गैस से IED ब्लास्ट': झालावाड़ में हड़कंप, पाकिस्तान से क्या कनेक्शन?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़/जयपुर
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Jhalawar Post Office Bomb Threat: झालावाड़ के बस स्टैंड स्थित अधीक्षक डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चला, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी भरे पत्र में पाकिस्तान और आईएसआई का भी जिक्र किया गया है।
झालावाड़ में डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ शहर के बस स्टैंड स्थित अधीक्षक डाकघर में उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के माध्यम से राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी की खबर मिलते ही डाकघर परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।
Trending Videos
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाली मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य डाकघर भवन को तत्काल खाली करवाया गया तथा कर्मचारियों और वहां मौजूद आम लोगों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। इस दौरान डाकघर की अलमारियों, कंप्यूटर, रैक, फाइलों और अन्य सभी सामान की बारीकी से जांच की गई। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा।
पढ़ें- Jaisalmer News: पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मुख्य डाकघर परिसर को कराया खाली
साइबर टीम कर रही धमकी भरे ईमेल की जांच
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।
पढ़ें- Banswara News: बांसवाड़ा मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर से फॉरवर्ड मेल के जरिए मिली जानकारी
झालावाड़ डाकघर के असिस्टेंट अधीक्षक रवि शर्मा ने बताया कि झालावाड़ डाकघर को सुबह करीब 12:40 बजे हेड ऑफिस जयपुर से आए एक मेल में पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली थी। झालावाड़ डाकघर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित है। धमकी भरे मेल में लिखा था कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद। आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में पांच सायनाइड गैस से भरे IED ब्लास्ट करेंगे।
रवि शर्मा ने बताया कि इस सूचना के बाद करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। यहां पासपोर्ट बनाने का कार्य करीब 10 वर्षों से जारी है। मुख्य सूचना जयपुर अधीक्षक कार्यालय को दी गई थी और वहीं से फॉरवर्ड मेल के आधार पर झालावाड़ डाकघर विभाग ने कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन