सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   MP Dushyant Singh meets Railway Minister, demands new train services and stoppages

Rajasthan News: सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ट्रेनों के ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग रखी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग की।

MP Dushyant Singh meets Railway Minister, demands new train services and stoppages
झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह रेल मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan News: झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा, चौकी मोतीपुरा और झालावाड़ जिले के भवानीमंडी, चौमहला एवं आमेटा स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता भी उठाई।
Trending Videos


ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई
सांसद दुष्यंत सिंह ने सिरसा-कोटा एक्सप्रेस को राजगढ़ तक बढ़ाने, कोटा-घाटोली मेमू को खिलचीपुर, कोटा-चौमहला मेमू को उज्जैन और श्रीगंगानगर-झालावाड़ एक्सप्रेस को अकलेरा तक बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कोटा से बीना तक नई मेमू ट्रेन और बारां को दिल्ली से जोड़ने की भी आवश्यकता बताई। इसके साथ ही, झालावाड़ से गुरुग्राम नई ट्रेन चलाने की बात की, जो ईको और धार्मिक पर्यटन के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बोले-पर्याप्त रेल सेवाएं हों
सांसद ने जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस के बारां, कोटा-इंदौर इंटरसिटी को अटरू, दयोदय एक्सप्रेस को सालपुरा तथा लालगढ़-पुरी और दुर्ग-अजमेर ट्रेनों के छबड़ा-गुगोर ठहराव की मांग की। चौकी मोतीपुरा में इंटरसिटी और दयोदय एक्सप्रेस के ठहराव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सालपुरा और मोतीपुरा में कोयले के परिवहन से होने वाली आय के साथ क्षेत्र को पर्याप्त रेल सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

सबसे अधिक आय देने वाला भवानीमंडी स्टेशन
भवानीमंडी स्टेशन को रेलवे के लिए सबसे अधिक आय देने वाला बताते हुए उन्होंने पश्चिम एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम और बांद्रा-गाजीपुर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता बताई। चौमहला में गांधीधाम-वैष्णो देवी और डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट के ठहराव की मांग भी रखी गई।

जेडआरयूसीसी सदस्य धीरज गुप्ता ने बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने, पिट लाइनों के निर्माण और मेमू ट्रेनों में एक्सप्रेस किराए को साधारण श्रेणी के अनुसार लागू करने की मांग की। रेल मंत्री ने सभी विषयों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed